रायपुर दक्षिण उपचुनाव: सांसद बृजमोहन ने BJP कैंडिडेट सुनील सोनी के लिए किया डोर टू डोर कैंपेन… वोटिंग से पहले चला बैठकों का दौर… MP ने जनता से की भाजपा को वोट देने की अपील

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए बुधवार को होने वाले मतदान से पहले मंगलवार सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने डोर टू डोर कैंपेन चलाया और घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को जिताने की अपील की।

इस कैंपेन के तहत बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी ने उत्कल बस्ती आकाशवाणी, अरविंद नगर, पंजाबी कॉलोनी, कुंद्रा पारा, बैरन बाजार, हनुमान नगर, नेहरू नगर, वीर भद्र नगर, दुलारी नगर, पुजारी नगर, सुदामा नगर उत्कल बस्ती, सतनामीपारा संजय नगर, संतोषी नगर उत्कल बस्ती, ईश्वर नगर, कुशालपुर, सुंदर नगर, सर्वोदय नगर, दुर्गा नगर, आदर्श नगर, कृष्ण नगर, राजेंद्र नगर उत्कल बस्ती में दौरा कर जनता का आशीर्वाद लिया।

मतदान से पहले चला बैठकों का दौर
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उत्कल समाज, ब्राम्हण समाज, सिंधी समाज और सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि भाजपा सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से क्षेत्र में शांति और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापार के अनुकूल वातावरण के लिए भाजपा को वोट दें। साथ ही बूथ एजेंट्स से भी मतदान के दौरान सजग रहने को कहा और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए।

सांसद बृजमोहन ने जनता से की वोट देने की अपील
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण क्षेत्र की जनता से वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, मतदान आपका अधिकार है और देश के जिम्मेदार नागरिक होने का प्रमाण भी है। आप का एक एक वोट बहुमूल्य है जो आपके क्षेत्र की प्रगति की दशा और दिशा तय करने वाला है। आपका सही वोट आपके जीवन में शांति और खुशहाली लाता है। इसलिए आपसे आग्रह है, कि, स्वयं भी मतदान करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...