सांसद को मारा चाकू: विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए गांव पहुंचे थे प्रत्याशी, आरोपी ने हाथ मिलाने के बहाने मारा चाकू

सांसद को मारा चाकू

डेस्क। तेलंगाना के मेडक से सांसद और विधानसभा चुनाव में BRS प्रत्याशी कोथा प्रभाकर रेड्डी पर सोमवार को चाकू से हमला किया गया। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वो सिद्दीपेट के सुरामपल्ली गांव में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे।

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभाकर को पेट में चाकू मारा गया। उन्हें तुरंत गजवेल अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत अभी स्थिर है। उन्हें हैदराबाद भी शिफ्ट किया जा सकता है। वहीं, भीड़ ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

इस घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में कोथा हाथ से पेट दबाकर अस्पताल जाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी में पार्टी कार्यकर्ता आरोपी को पीटते हुए दिख रहे हैं।

चश्मदीदों के मुताबिक, कोथा अपने चुनावी प्रचार के दौरान एक पादरी के घर की ओर जा रहे थे। तभी एक अज्ञात शख्स भीड़ से निकलकर कोथा के सामने आया। ऐसा लगा जैसे वो सांसद से हाथ मिलाना चाहता हो, लेकिन उसने अचानक चाकू निकाला और उनके पेट में घोंप दिया।

सिद्दीपेट की पुलिस कमिश्नर एन श्वेता ने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। उसकी पहचान और हमले की वजह पता की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने DGP को चुनाव प्रत्याशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

5 दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भिलाई-दुर्ग में...

भिलाई-दुर्ग: बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम (5 Days Banking) की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: बस्तर राइड पर निकली...

CG धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो...

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...

​भारत का विजन 2047 और हमारे नौजवान : “परवाज...

नई दिल्ली। किसी राष्ट्र के जीवन में एक सदी बहुत लंबी अवधि नहीं होती, फिर भी यह प्रगति और परिवर्तन को मापने के लिए...