रिकॉर्ड मतों से दूसरी बार विजयी हुए सांसद विजय बघेल: छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाई नगर ने MP को दी बधाइयां, पुष्प हार से सांसद का किया गया सम्मान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाई नगर के पदाधिकारीयों ने सांसद निवास पर 4,38,226 रिकॉर्ड मतों से प्रचंड जीत पर पुष्प गुच्छ, पुष्प हार से सम्मानित कर शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने ठेठवार समाज भिलाई नगर को ” मोदी की गारंटी एवं विष्णु के सुशासन,” पर भरोसे के साथ स्वयं को दूसरी बार सांसद निर्वाचित करने हेतु ठेठवार समाज को आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होंने समाज के पूर्ण विकास एवं सहयोग हेतु अध्यक्ष नरेंद्र यदु को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी जागरूक आमजन के भरोसे से ही भारत 2047 तक पूर्ण विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में सक्षम हो पाएगा।

वहीं प्रांताध्यक्ष गुलेंद्र यादव ने कहा हम सभी आपके मोदी कैबिनेट में स्थान को लेकर आशान्वित है।

इस अवसर पर (प्रांताध्यक्ष )गुलेंद्र यादव, (संरक्षक) शंकर लाल यादव, खेम सिंह यादव, (अध्यक्ष) नरेंद्र यदु (महासचिव), बिरेंद्र यदु, (युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष) सत्येंद्र यादव,(कोषाध्यक्ष) राजू यादव, (सचिव) शिव यादव एवं सुमन यादव उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...