बजट पर सांसद विजय बघेल, बोले-हर वर्ग का रखा गया ध्यान, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे और उद्योगों के लिए बहुत कुछ

भिलाई। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सांसद बघेल ने कहा, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के निर्देशन मे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप सर्व हिताय, सर्व सुखाय, समदर्शी, जनहित, राष्ट्रहित से परिपूर्ण बजट पेश किया है। इसकी बारीकियों को ध्यान से पढे तो पता चलेगा कि अंतिम व्यक्ति से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं सभी वर्गो के उधोगों का पूरा पूरा ध्यान रखा गया है। टैक्स के स्लेब को न्यूनतम छूट 5 लाख से 7 लाख से लेकर हर स्तर पर राहत प्रदान की है। भारत की अर्थव्यवस्था पिछले 9 साल मे विश्व की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। इस बजट से विरोधी चारों खाने चित्त हो गये है, आलोचना के शब्द नहीं मिल रहे है तो अनर्गल प्रलाप कर रहे है और लोक कल्याण के इस बजट को चारों तरफ प्रशंसा ही मिल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से पेड़ से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक यात्री बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। बिहार के सासाराम से अंबिकापुर जा रही बस...

भिलाई में भाजपा का युवा चेहरा बनकर उभरे अतुल...

भिलाई। भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा के युवा और सक्रिय चेहरे अतुल...

बेटी से एकतरफा प्रेम को लेकर विवाद, नाबालिग ने...

जगदलपुर। शहर के पनारा पारा इलाके में आपसी विवाद के दौरान एक नाबालिग ने पड़ोस में रहने वाले 45 वर्षीय मन्नू कश्यप पर चाकू...

दर्री डेम में मिला ASI के बेटे का शव,...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के प्रगतिनगर स्थित दर्री डेम में रविवार को एक 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी...