माइलस्टोन अकादमी में MPL का आयोजन: फाइनल क्रिकेट मैच में आजाद हाउस और नेहरू हाउस के बीच खेला गया रोमांचक मैच… जानिए किसकी हुई जीत?

भिलाई। माइलस्टोन अकादमी में मंगलवार को क्रिकेट मैच के फाइनल का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन चारों हाउस ग्रुप के बीच आयोजित किया गया। चारों हाउस के मध्य मैच के दौरान दो विजेता टीम को निकाला गया जिसमें आजाद और नेहरू हाउस की टीम थी। आजाद हाउस और नेहरू हाउस के बीच फाइनल मैच हुआ।

इस मैच का विजेता आजाद हाउस रहा। आजाद हाउस ने यह मैच 7 विकेटों से जीत लिया। दर्शक गणों के द्वारा दोनों ही प्रतिभागी टीमों का बड़े ही गर्म जोशी के साथ उत्साहवर्धन किया जा रहा था। सभी अपनी-अपनी टीमों को जोश दिलाने में जुटे हुए थे। फाइनल मैच बड़े ही रोचक और रोमांचक तरीके से समाप्त हुआ। डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला एवं एकेडमिक डायरेक्टर शुभम शुक्ला ने चारों ही हाउस के सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया एवं विजेता टीमों को शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...