CG – MP की महिला से गैंगरेप: रिक्शा में बैठाने के बहाने 4 लोगों ने दिया घटना को अंजाम… सुनसान जगह ले जाकर किए गैंगरेप… दो आरोपी गिरफ्तार, 2 अभी भी फरार

MP की महिला से गैंगरेप

अंबिकापुर। मध्य प्रदेश से अपने एक साथी के साथ अंबिकापुर मजदूरी करने आई महिला के साथ गैंगरेप जैसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के द्वारा कोतवाली थाने में दी गई शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 2 लोग अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 34 वर्षीय महिला अंबिकापुर में मजदूरी करने आई थी। शाम को वह बस स्टैंड में ही थी। वो कही जाने के लिए गाड़ी देख रही थी। उसी समय 4 आरोपी पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने उससे कहा था कि हम तुम्हें रिक्शा दिलवा देंगे। तुम उसमें बैठकर चली जान।

ये बात सुनकर महिला उनकी बातों में आ गई। फिर आरोपी उसे अपने साथ ले गए। कुछ दूर ले जाने के बाद वह इलाका सुनसान था। इसी का फायदा उठाकर 3 लोगों ने उससे गैंगरेप किया है। वहीं एक आरोपी ने बाकी के आरोपियों के साथ दिया था। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले थे।

उधर महिला ने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बताया गया है कि महिला मध्यप्रदेश के कोतमा इलाके की रहने वाली है। इस मामले में सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में जांच जारी है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...