होली की पूर्व संध्या पर MSME जिला उद्योग संघ ने SP डॉ. अभिषेक पल्लव का किया सम्मान; पुलिस कप्तान ने कहा- शहर के विकसित होने में इंडस्ट्री का बहुत बड़ा योगदान

  • दुर्ग जिले में एसपी डॉ. पल्लव के आने से सभी वर्गों में राहत: झा
  • सभी ने एसपी के कार्यों की भूरी भूरी सराहना की

भिलाई। इन दिनों जिले में दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव की खूब चर्चा है। पुलिस वीरता पदक के लिए चयनित दुर्ग जिले के एसपी डॉ अभिषेक पल्लव का होली की पूर्व संध्या पर एमएसएमई जिला उद्योग संघ ने पूरे गरिमामय ढंग से सम्मान किया। औद्योगिक क्षेत्र स्थित संघ के कार्यालय कन्हैया स्टील इंडस्ट्रीज में संक्षिप्त रूप से होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया। अध्यक्ष के.के. झा एवं अन्य पदाधिकारियों, सदस्यों ने एसपी डॉ. पल्लव को शॉल- श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इससे पूर्व उन पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं गईं। तत्पश्चात सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। ज्ञातव्य है कि हाल ही में डॉ. पल्लव को पुलिस वीरता पदक के लिए चयनित किया गया है। आगामी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा।

अपने सम्मान से अभिभूत एसपी डॉ. पल्लव ने उद्योगपतियों की भारी संख्या एवं उनकी एकजुटता देख प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि प्रतिस्पर्धा के चलते उद्योगपतियों में एक दूसरे के प्रति अच्छा भाव नहीं रहता, लेकिन आज यहां आप लोगों को एक परिवार की तरह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर के विकसित होने में इंडस्ट्री का बहुत बड़ा योगदान होता है। सरकारी नौकरियां ज्यादा नहीं है लेकिन हम इंडस्ट्री लगाकर कई लोगों को नौकरियां दे सकते हैं। देखा गया है कि छोटे से इंडस्ट्रीज में भी 30- 40 लोगों को आसानी से रोजगार मिल जाता है वही बड़े उद्योगों में यह संख्या 5 हजार तक होती है।

एसपी डॉ. पल्लव ने कहा कि भिलाई में पूरे देश के लोग आकर बसते हैं। ठीक इसी तरह इंडस्ट्री में भी सारे राज्य के लोग यहां हैं। भिलाई में लोकल और बाहरी का मुद्दा कभी नहीं रहा। यही कारण है कि इसे मिनी इंडिया कहा जाता है। जो एक बार यहां आ गया, वह यहां से जाना नहीं चाहता, और यहीं का होकर रह जाता है।

उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें औद्योगिक क्षेत्र से कभी कोई शिकायत नहीं मिली। उन्होंने जब भी यहां के लोगों से सहयोग मांगा, सब ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। बावजूद यदि किसी को कोई समस्या है तो वह उनके व्यक्तिगत नंबर पर व्हाट्सएप करके बता सकता है। उनका व्हाट्सएप नंबर सार्वजनिक है। अंत में एसपी डॉ. पल्लव ने एक बार फिर अपने स्वागत के लिए संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि होली आप सभी लोगों के जीवन में रंग लाए। आप लोग भी और लोगों के जीवन में रंग भरते रहे। इंडस्ट्रीज बढ़ेगी तो समाज बढेगा, देश बढ़ेगा।

संघ के अध्यक्ष झा ने एसपी डॉ.पल्लव के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आए दिन मीडिया से उनके कार्यों की जानकारी मिलती रहती है। दुर्ग जिले में उनके आगमन के बाद यहां की जनता बहुत खुश है। व्यापारी खुश है, उद्योगपति खुश है, हर वर्ग राहत महसूस कर रहा है। आप तक जो भी शिकायतें पहुंची हैं आपने उसका त्वरित निराकरण किया है। आपसे हम सभी का दिल से दिल मिल चुका है। वीरता पदक के लिए आपको राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा, यह दुर्ग और भिलाई के लिए गौरव की बात है।

संघ के संरक्षक एस. स्वामीनाथन, उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना, सचिव यश जैन एवं मयूर कुकरेजा, वरिष्ठ सदस्य पुरुषोत्तम अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, नीलाद्री शाहा, व्यास प्रसाद शुक्ला, भगवान अग्रवाल, विजय अग्रवाल, चरणजीत सिंह खुराना, आशुतोष तिवारी, आर के सिंह, चमनलाल बंसल, मनोज अग्रवाल, अनिल शुक्ला, मनोज जैन, संदीप अग्रवाल, वरुण गंधोक, अंशुल जैन, अनिल चौहान, सुरेश बोपचे, विवेक झा, शिबू सरदार, देशराज यादव, नरेंद्र अग्रवाल, निश्चित झा ने अपनी-अपनी बात रखी। सभी ने एसपी डॉ. पल्लव की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की और कहा कि उनके जिले में पदस्थ होने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की घटनाओं एवं अपराधों पर अंकुश लगा है। कार्यक्रम के अंत में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एसपी डॉ.पल्लव को स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं सामूहिक रूप से फोटो खिंचवाई। इस अवसर पर भारी संख्या में उद्योगपति उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई में मनाया गया श्री नरसिंह...

भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 11 मई को श्री नरसिंह जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान नरसिंह देव अपने भक्त प्रह्लाद महाराज...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

ट्रेंडिंग