बाइक की नंबर से मर्डर का खुलासा: बहन से करता था अश्लील बात, समझाने के बाद भी नहीं माना… दोस्तों ने पहले शराब पिलाया फिर पीट-पीटकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा

भिलाई। तीन दिन पहले आवंला बगीचा रवेली राखी रोड पाटन में युवक की लाश मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मृतक और तीनाें युवक आपस में दोस्त है। इन आरोपियों तक पुलिस बाइक के नम्बर से पहुंची।

पाटन पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ धारा 302, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। एसडीओपी देवांश राठौर ने बताया कि 20 मई को डायल 112 को सूचना मिली कि आवंला बगीचा रवेली राखी रोड के पास अज्ञात युवक पड़ा हुआ है। मौके पर पाटन की ईआरव्ही वाहन के स्टाफ रवाना हुआ। जिसे टीम ने उपचार के लोई सीएचसी पाटन लाया गया।

उपचार के बाद युवक की मौत हो गई। मृतक के शिनाख़्त के लिए खोजबीन में पुलिस जुटी रही। मृतक का फोटो लेकर पुलिस खोजना शुरू कर दिया। घुघवा मोड के पास स्थित होटल में नास्ता प्लेट मिलता है। वह भी पता किया गया। इसके बाद आसपास सीसीटीवी फुटेज देखकर मृतक का फोटो भी दिखाया गया।

तब पुलिस को जानकारी मिली की पल्सर बाइक सीजी 07 एलएम 1734 में चार युवक सवार थे। पुलिस की सिविल टीम ने मृतक की पहचान करने पर पता चला कि जागृति चैक थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग निवासी अजय कुमार गौतम 20 वर्ष है। पुलिस ने तुरंत तीनो आरोपियो में पुरैना भिलाई तीन निवासी नरेन्द्र कुमार ध्रुव 22 वर्ष, जागृति चैक भिलाई तीन प्रकाश कुमार विश्वकर्मा 20 वर्ष, अनिल कुमार विश्वकर्मा 21 वर्ष को पकड़ा गया।

आरोपियो से पूछताछ करने पर नरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि मृतक अजय कुमार गौतम उसकी बहन के साथ अश्लील बाते कर रहा था। जिसे कई बार मना करने पर नही मान रहा था। इस कारण अपने दोस्तो के साथ मिलकर योजना बनाई और रवेली राखी रोड आंवला बगीचा में लाकर साथ शराब पीकर वहाॅ रखे डण्डे से एवं चाकू से उसके शरीर पर प्राणघातक हमला कर घटना स्थल से फरार होना स्वीकार किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...