मर्डर का आरोपी खिड़की से भागा, दुर्ग पुलिस ने पकड़ा: यूरिन की प्रॉब्लम को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती था, वहीं से आया भागने का प्लान…

भिलाई। अब तक हमने फिल्मों में देखा है कि कोई आरोपी जेल या अस्पताल से भाग जाता है। पुलिस उसकी खोजबीन में लगी रहती है। आखिर में वह काफी मशक्कत के बाद पकड़ा जाता है। यह शनिवार की रात को भी हुआ। जब दुर्ग जिला अस्पताल से एक आरोपी भाग निकला। वह इलाज के लिए भर्ती हुआ था।

दुर्ग के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती हत्या का आरोपी देर रात बाथरूम के रोशनदान से कूद कर फरार हो गया था। सूचना मिलते ही सिविल टीम एक्टिव हुई। उसने लगातार कई जगहों पर छापेमारी करके कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी सिटी संजय ध्रुव ने बताया कि आरोपी ए जान पाल (25 वर्ष) सेक्टर 6 सड़क नंबर 56 क्वार्टर 4 रहने वाला था। वह हत्या के आरोप में केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद था। 13 मई को उसे यूरिन की समस्या हुई। केंद्रीय जेल के डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। इसके बाद भी जब समस्या बनी रही तो उसे जिला अस्पताल दुर्ग के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। उसका इलाज चल रहा था और वह काफी हद तक ठीक हो गया था। इससे पहले कि उसे दोबारा केंद्रीय जेल में डाला जाता उसने वहां से भागने का प्लान बना लिया।

22 मई की रात 1:30 बजे वह उठा। उसने सुरक्षा प्रहरी से बाथरूम जाने की बात कही। इसके बाद बाथरूम के अंदर लगी खिड़की से हथकड़ी सहित फरार हो गया। कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिविल टीम के एएसआई बहादुर के नेतृत्व में उसकी खोज की गई। कुछ ही घंटों बाद रविवार सुबह उन्होंने आरोपी को घेराबंदी करके भिलाई आते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

10 मिनट नहीं आई आवाज तो सिपाही ने तोड़ा दरवाजा
आरोपी ए जान पाल की सुरक्षा के लिए सिपाही विजय कुमार वर्मा को ड्यूटी पर तैनात किया गया था। विजय का कहना है कि जब आरोपी बाथरूम गया तो वह दरवाजे के बाहर ही खड़ा था। जब 10 मिनट तक अंदर से की आवाज नहीं आई तो उसने उसे आवाज दी। आवाज देने के बाद भी आरोपी अंदर से नहीं बोला तो सिपाही घबरा गया।

उसने तुरंत दरवाजे को जोर से धक्का दिया तो अंदर का कुंडा टूट गया। अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। अंदर आरोपी नहीं था, वह खिड़की से फरार हो गया था। आसपास खोजने के बाद जब उसका पता नहीं चला तो सिपाही ने इसकी जानकारी अपने सीनियर अधिकारियों को दी थी।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के 7 पेनलिस्ट...

भिलाई। ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई की है। सट्टा खिलने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने...

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा में बड़ा नव हादसा: महानदी नदी में...

ओडिसा के CM नवीन पटनायक ने 4-4 लाख मुआवजे का किया ऐलान सुबह से चल रहा रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन रायगढ़,झारसुगुड़ा। छत्तीसगढ़-ओडिशा के सीमा में बड़ा...

हैवानियत की सारी हदें पार: पड़ोसी युवती से जबरन...

संपत्ति के लिए हैवानियत की सारी हदें पार क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर...

बस्तर लोकसभा चुनाव के बीच जवान शहीद: एरिया डोमिनेशन...

बीजापुर। बस्तर में चल रहे चुनाव के दौरान यूजीबीएल फटने से जवान घायल हो गया था। इलाज के दौरान शहीद हो गए। उनका इलाज...

ट्रेंडिंग