भिलाई में साहू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और दुर्ग संभागाध्यक्ष का स्वागत: समाज के लोगों के साथ बैठक कर उत्थान के लिए बनाई रणनीति

भिलाई। छत्तीसगढ़ साहू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू और युवा प्रकोष्ठ दुर्ग संभागाध्यक्ष देवकुमार साहू का सम्मान भिलाई में हुआ। प्रदेश अध्यक्ष आनंद और संभागाध्यक्ष देवकुमार का समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला अधिकारिक दौरा था। इस दौरे में उन्होंने साहू समाज के युवा साथियों व वरिष्ठों के साथ बैठक की।

साहू समाज भिलाई जिला के ईकाई, सेक्टर-7, सेक्टर-8, सेक्टर-9 और सेक्टर-10 के पदाधिकारी इसमें शामिल हुए। इकाई 7, 8, 9, 10 के अध्यक्ष देवेश साहू, छत्रपाल साहू व अन्य पदाधिकारियों ने यह आयोजन कर सामाजिक उत्थान की दिशा में बेहतर काम किया।



युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू ने इकाई को आश्वासन दिया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की सामाजिक या राजनीतिक कोई भी परेशानी किसी भी सामाजिक व्यक्ति को आती है तो युवा प्रकोष्ठ की टीम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। उस परेशानी को दूर करने का प्रयास करेंगे।

साहू समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए भी रणनीति बनाई गई। प्रदेश साहू युवा प्रकोष्ठ के संगठन महामंत्री प्रेमकिशन साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

उन्होंने संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली और बेहतर कार्य करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। देवकुमार साहू ने कहा कि, दुर्ग संभाग के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने और सामाजिक बंधुओं के हर दुख-तकलीफ में खड़े होना ही पहली प्राथमिकता है। समाज के युवाओं को उनके अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान युवाओं में जबरदस्त जोश का संचार हुआ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...