CG – नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या: परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का लगाया गंभीर आरोप… थाना प्रभारी को बर्खास्त करने SDM को सौंपा ज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या

आरंग। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की इस मामले में शामिल आरोपियों को पुलिस संरक्षण दे रही है। परिजनों ने ये आरोप लगाते हुए आरंग थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग करते हुए परिजनों ने पुलिस अधीक्षक के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

दरअसल, ग्राम गुदगुदा थाना निवासी भागचंद गिलहरे की पुत्री नाबालिग से 18 फरवरी की शाम 4.30 बजे बलात्कार कर हत्या कर दी गई। वहीं आरोपी अरुण कुर्रे को गिरफ्तार किया गया, लेकिन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। बताया जा रहा है कि, मृतक के परिजनों ने आरंग थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर पर आरोप लगाया है कि वे इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को संरक्षण दे रही है।

परिजनों ने बताया कि, पुलिस ने गवाहों और मृतक के परिवार से घटना के संबंध में कोई पूछताछ नहीं की। आखिर क्यों… इस घटना के अन्य आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। मृतक के परिवार को समर्थन देने आरंग विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के साथ आरंग एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां आरंग थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक रायपुर के नाम ज्ञापन सौंपा ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...