PHOTOS-बेसबॉल, हॉकी और हथियार से 5 से ज्यादा लोगों ने पीट-पीटकर युवक को मार डाला: भिलाई में जहां हत्या हुई, वहां की तस्वीरें आई सामने…

भिलाई। भिलाई में देर रात हत्या हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने भारी भरकम हथियारों का उपयोग किया। बेसबॉल, हॉकी स्टीक से लेकर कई हथियार यूज किए हैं।

ग्राउंड जीरो से भिलाई टाइम्स में सबसे पहले तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे रंजित सिंह की हत्या की गई है। रंजीत को पीट-पीटकर बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि, अन्य फरार चल रहे हैं।

मृतक का नाम रंजित सिंह है। वह शारदापारा वार्ड-32 कैंप-2 का रहने वाला था। रंजित ट्रक चलाता था। मारपीट के एक मामले में जेल भी गया था। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार रात तकरीबन 11.30 बजे के आसपास की है।

बिहारी मोहल्ला पंचमुखी मंदिर के पास तालाब में वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल कैंप-2 में गमगीन माहौल और सनसनी है। इस वारदात के बाद से परिजनों में गुस्सा भी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

क्या हुआ था रात में…
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया है कि, जोश इब्राहिम उर्फ सोना, टिंपू उर्फ अमन भारती, पिंटू सिंह, अपने साथियों के साथ रंजीत सिंह को इतना मारा की उसकी मौत हो गई।

इसके बाद वह लोग रंजीत को सुपेला अस्पताल के पास फेंक कर चले गए। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। तीन हिरासत में है।

सीएसपी कौशलेंद्र देव पटेल ने बताया कि, साईं नगर निवासी रंजीत सिंह (20 वर्ष) बीती देर रात 12 बजे अपने दो दोस्तों के साथ साईं नगर में मंदिर के पास बैठा था। इसी दौरान 5 लोग फार्च्यूनर कार से वहां पहुंचे और उनके ऊपर हमला कर दिया। हमला करने वालों में कुछ रसूखदार भी हैं। यह प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है।

बदमाशों को हमला करता देख रंजीत के दो दोस्त वहां से भाग गए। इसके बाद इन लोगों ने रंजीत को पकड़ लिया। इसके बाद बेसबॉल और चाकू से इतना मारा की उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने रंजीत के शव को गाड़ी में डाला और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के सामने फेंक कर फरार हो गए।

19 जून की रात 2.30 बजे तक आरोपियों का लोकेशन राजनांदगांव बताया। इसके बाद सभी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। छावनी पुलिस ने सोना उर्फ जोश इब्राहिम, टिंकू उर्फ गणेश्वर भारती, टिंकू उर्फ निखिल व दो अन्य के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


सभी आरोपियों का है क्रमनल रिकार्ड
पुलिस के मुताबिक मृतक रंजीत सिंह और आरोपी सोना उर्फ जोश इब्राहिम, टिंकू उर्फ गणेश्वर भारती, टिंकू उर्फ निखिल और भाजपा नेता का कई थानों में क्रिमनल रिकार्ड है। इन दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी। कुछ दिन पहले भी भाजपा नेता ने रंजीत को जान से मारने की धमकी दी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...