दुर्ग में रॉड और डंडे से पीट-पीटकर हत्या; पत्नी से था अवैध संबंध, समझाने गया था मृतक, प्रेमी संग बदमाशों ने मार डाला…

यशवंत साहू, दुर्ग। दुर्ग जिले से सुबह-सुबह युवक की हत्या की खबर सामने निकल कर आ रही है। घटना उतई थाना क्षेत्र के पुरई गांव का है। मामल अवैध संबंध से जुड़ा हुआ है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय द्वारिका सिन्हा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश और अवैध संबंध के चलते हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

दरहसल मृतक की पत्नी छोटू नाम के व्यक्ति के बड़े भाई के यहां सिलाई सीखने जाती थी। तभी इनके बीच अवैध संबंध की अफवाह उड़ी। घरवालों ने साफ कहा- छोटू और महिला के बीच में अफेयर था। छोटू अक्सर महिला के घर के पास मंडराते रहता था, पत्नी को भी छोटू काल करता था। ये सब जब मृतक पति द्वारिका को पता चला तो वो छोटू को समझाने के लिए तालाब के पास गया था। वहीं छोटू का घर है। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। तभी छोटू के दोस्त जयसिंह बांधे और गणेशनायक ने भी द्वारिका से मारपीट की।

इस दौरान द्वारिका को गंभीर चोटें आई। पत्नी मौके पर पहुंची। ये हटना रात तकरीबन 8-9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। आरोपियों ने मृतक पर रॉड-डंडे से सिर पर हमला किया, मृतक के हाथ पर भी चोटें आई। बताया जा रहा है कि, द्वारिका का सेंटरिंग मिस्त्री था। 32 वर्षीय आरोपी छोटू पान ठेला चलाता है।

तीन आरोपियों के नाम :-

  1. छोटू उर्फ किशन राजपूत
  2. जय सिंह बांधे
  3. गणेश नायक

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजा रघुवंशी हत्याकांड : पत्नी ने ही कराई हत्या,...

इंदौर। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी ने ही कराई थी। ये खुलासा मेघालय...

बीएसपी कर्मी के नए घर से 8 लाख का...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी चंद्र नगर में गृह प्रवेश के बाद पहली रात्रि में ही अज्ञात चोर ने करीब डेढ़ लाख...

बड़ी खबर : IED बलास्ट होने से एडिशनल एसपी...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा से दुखद खबर सामने आई है. नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट होने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे...

भिलाई में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाला...

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में एक युवक द्वारा धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने और धमकाने की खबर से इलाके में दहशत फैल...

ट्रेंडिंग