CG – लव ट्रायंगल में हत्या: प्रेमी का दूसरी लड़की से था प्रेम संबंध… पता चलने पर झगड़ा करती थी प्रेमिका… गुस्से में आकर बॉयफ्रेंड ने जबरदस्ती कीटनाशक पिलाकर मार डाला

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लव ट्रायंगल में अपनी गर्लफ्रेंड को कीटनाशक पिलाकर हत्या करने वाले आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम नीलाम्बर सिदार निवासी लैलूंगा है।

पूरा मामला लव ट्रायंगल से जुड़ा है। जिसकी जानकारी नाबालिग लड़की को लग गई थी। इसके चलते वह युवक से झगड़ा करता थी। फिर विवाद हुआ तो आरोपी युवक ने ये खौफनाक कदम उठा लिया।

जानकारी के मुताबिक, 17 साल की लड़की को 21 जून को गंभीर हालत में लैलूंगा CHC में भर्ती कराया गया था। यहां से उसकी हालत को देखते हुए बाद में उसे रायगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। यहां होश आने पर लड़की ने डॉक्टरों को बताया कि उसके प्रेमी ने उसे जबरदस्ती कीटनाशक पिलाया था। जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ी है। इस बीच लड़की की हालत खराब होते चले गई थी।

लड़की ने लिखकर पुलिस को बताया
इधर, लड़की के इस बयान के बाद पुलिस ने कोतवाली पुलिस को इस बारे में बताया था। जिसके बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और लड़की से बयान लेना चाहती थी। मगर लड़की इस हालत में नहीं थी कि वह बोलकर कुछ बता सके। इसलिए उसने पूरे घटनाक्रम को एक कागज में लिखकर कोतवाली पुलिस को बताया।

उसने पुलिस को बताया था कि 20 जून की शाम को उसके बॉयफ्रेंड नीलांबर सिदार ने जबरदस्ती कीटनाशक पिला दिया था। इस बयान के बाद 25 जून की शाम को लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हिरासत में आया तो उगला राज
ये पता चलने के बाद लैलूंगा पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई। फिर नीलांबर सिदार को पुलिस ने हिरासत में लिया था। पूछताछ में नीलांबर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। नीलांबर ने बताया कि मेरा नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था। मगर ये बात उसके घरवालों को पसंद नहीं थी।

इसलिए उन्होंने उसे उसके रिश्तेदारों के यहां रहने भेज दिया था। इस बीच मेरा संबंध किसी और लड़की से हो गया था। मैं उस लड़की को अपने साथ लेकर घर आ गया था और अपनी पत्नी बनाकर रखा था।

वहीं नाबालिग वापस जब अपने घर आ गई तो उसे इस बारे में पता चला गया था। जिसके चलते वह नीलांबर से झगड़ा किया करता थी। नीलांबर ने बताया कि 20 जून की शाम को वह बोइरमुडा जंगल में बकरी चराने आई थी।

यहां आने के बाद वह फिर झगड़ा करने लगी। मैं रोज-रोज के झगड़े से तंग आ गया था। इसलिए पहले से ही अपने साथ Unitrin (कीटनाशक) लेकर गया था। जब फिर झगड़ा हुआ तो मैंने उसे ये कीटनाशक जबरदस्ती पिला दिया था।

इसके बाद नाबालिग अपने घर चले गई थी। अगले दिन उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया था। जिसके बाद 25 जून को लड़की की मौत हो गई है। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले का खुलासा पुलिस ने रविवार को किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...