छत्तीसगढ़ में लव ट्रायंगल में हत्या: पहले की मुर्गा पार्टी और पी जमकर शराब… फिर 14 साल छोटे प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने पूर्व प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट… बोरे में भरकर फेंकी लाश

पहले की मुर्गा पार्टी और पी जमकर शराब… फिर 14 साल छोटे प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने पूर्व प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कमलपुर खदान में शव मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह शख्स लव ट्रैंगल का शिकार हुआ था। उसकी प्रेमिका भगमेन बाई ने ही पूर्व प्रेमी की हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक प्रेमिका ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले तो गला दबाकर पूर्व प्रेमी को मौत के घाट उतारा और फिर शव को कमलपुर खदान में फेंक दिया। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।

30 अप्रैल को ही परिजनों ने लक्ष्मणपुर निवासी सुन्दर साय के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मगर कुछ पता नहीं चला। इस बीच 2 मई को उसका शव कमलपुर खदान में पानी से भरे गड्‌ढे में मिला। आस-पास के लोगों ने ही बोरे में बंधी हुई लाश देखी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जिसमें पुलिस को पता चला कि सुंदर साय की पत्नी का निधान 2014 में हो गया था। तब से उसका प्रेम प्रसंग कमलपुर निवासी भगमेन बाई(40) से चल रहा था। मगर कुछ समय पहले विवाद के बाद से भगमेन बाई किसी और से प्रेम करने लगी थी।

पुलिस को यह भी पता चला कि भगमेन बाई ने शादी के बाद से पति का छोड़ दिया था। वो अकेली ही घर पर रहती थी। वर्तमान में उसका संबंध सोमार साय(26) से चल रहा था। ये सब जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भगमेन बाई और सोमार साय को हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि 25 अप्रैल की शाम को सुंदर साय भगमेन बाई के घर गया था। उसने साथ में शराब और मुर्गा रखा था। उसने कहा कि चलो शराब पीते हैं। इस पर भगमेन ने अपने प्रेमी को फोन कर बुला लिया। फिर तीनों ने मिलकर घर से कुछ दूर पर ही स्थिति सुनसान जगह पर शराब पी। मुर्गा भी खाया। इसके बाद भगमेन के घर आने जाने को लेकर सोमार और सुंदर के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि सोमार ने सुंदर को पहले पीटा। फिर उसे जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद भगमेन बाई भी मौके पर पहुंच गई। उसने सोमार के साथ मिलकर सुंदर का गला घोंट दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को खदान के अंदर पानी में फेंक दिया गया। आरोपियों के जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सोमार और मृतक सुंदर खेती किसानी करते थे। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – एक्शन में ACB: दुर्ग, रायपुर से 3...

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के तहत 3 जुलाई 2025 को ACB ने एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर...

पार्षद विधि यादव ने किया रिसाली में नवीन महाविद्यालय...

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाल क्षेत्र में स्थित नवीन महाविद्यालय रिसाली में बने तीन नए भवन का साथ ही महाविद्यालय परिसर में बने नए...

डिप्टी CM ने CRPF जवानों से की मुलाकात: बढ़ाया...

बीजापुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र भैरमगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत फुंडरी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों...

CG में DAP की कमी पूरा करने पुख्ता वैकल्पिक...

रायपुर। देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के चलते चालू खरीफ सीजन में राज्य में डीएपी की आपूर्ति प्रभावित होने का वैकल्पिक...