VIDEO: पेचकस और थप्पड़ के लिए मर्डर: दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद एक की हत्या

भिलाई। एक पेचकस और थप्पड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ और उस विवाद में एक की इतनी पिटाई हो गई कि उसकी मौत कल देर रात को अस्पताल में हो गई। घटना भिलाई-3 थाना क्षेत्र के हथखोज इलाके की है।

जहां 50 साल के व्यक्ति की हत्या हो गई। मौत के बाद परिजन समेत आसपास के लोग मंगलवार सुबह थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत शीतलापारा हथखोज में कुछ दिन पहले दो पक्षों में हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद मंगलवार सुबह भारी संख्या में परिजन पुरानी भिलाई थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि इंजीनियरिंग पार्क शीतलापारा हथखोज में बीते 22 फरवरी की दोपहर दो पक्षों में आपसी मतभेद के चलते मारपीट हुई थी। मारपीट में अधेड़ के सिर में गहरी चोट आई थी। घटना के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का काउंटर अपराध दर्ज किया था।

अधिक चोट आने से घायल को भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी रहने से उसे रायपुर एम्स रेफर किया गया। एम्स में इलाज के दौरान 28 फरवरी की रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों मंगलवार सुबह थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...

मुंगेली में दर्दनाक हादसा : मॉर्निंग वॉक कर रहे...

तखतपुर। मुंगेली जिले के दसरंगपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली विधायक और पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत...