VIDEO: भिलाई के कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ बिलासपुर में मारपीट: ट्रेन में परिवार के साथ बदसलूकी करने का आरोप…15 से ज्यादा लड़कों को RPF ने थाने में बिठाया, ट्रेन का VIDEO आया सामने

भिलाई। शहर के कॉलेज स्टूडेंट्स और बिलासपुर के रहने वाले लोगों के साथ जमकर मारपीट हुई। कॉलेज के छात्रों और ट्रेन में बैठे दंपति के साथ पहले वाद-विवाद हुआ। जो मारपीट में तब्दिल हो गई।


बिलासपुर स्टेशन में भिलाई के छात्रों को थाने में बिठाया गया। दरअसल, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में भिलाई के एक नामी कॉलेज के स्टूडेंट्स हिमाचल प्रदेश टूर कर लौट रहे थे। छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने महिला यात्री से बदतमीजी की।

उसकी चोटी खींच डाली। मना करने पर विवाद कर दिया। अब इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक ट्रेन के अंदर की तेज-तेज से बॉक्स बजाकर नाचते गाते नजर आ रहे हैं। महिला से अभद्रता करने के बाद बिलासपुर स्टेशन में इन छात्रों के साथ महिला के परिजनों ने मारपीट की है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बिलासपुर के शौकत अली अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ सफर कर रहे थे। दिल्ली से आने वाली इस गाड़ी में शौकत अली का परिवार बिलासपुर आने के लिए निकला था। उनकी सीट S-6 बोगी में थी। इसी कोच में भिलाई के कॉलेज स्टूडेंट्स भी यात्रा कर रहे थे।

उन पर आरोप है कि, संख्या अधिक थी और स्टूडेंट्स मस्ती कर रहे थे। वो इस दौरान स्टूडेंट्स ट्रेन में सिगरेट का धुआं उड़ा रहे थे और शराब भी पी रहे थे। रात होने पर उन्होंने मस्ती करते हुए नाचना शुरू कर दिया था।

शहर के एक नामी कॉलेज के 140 से 150 स्टूडेंट्स हिमाचल प्रदेश के टूर पर थे। इनमें से 40 से ज्यादा लड़कियां थी। सभी टूर से लौट रहे थे। जो कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। उनका कहना है कि, बिलासपुर के रहने वाले दंपत्ति ने पहले विवाद शुरू किया। दोनों पति-पत्नी आपस में ही लड़ रहे थे।

उनका गुस्सा हमारे लड़कों पर निकला। ट्रेन में विवाद होने के बाद बिलासपुर स्टेशन में हमारे लड़कों को लेकर गए। जहां उनके साथ मारपीट करने लगे। हमने बीच-बचाव किया। आरपीएफ ने हमें पकड़ लिया। क्योंकि हमारी भीड़ ज्यादा थी। जबकि मारपीट के लिए दंपत्ति जिम्मेदार है।

छात्रों पर आरोपों की झड़ी
देर रात तक उनकी हरकतों को देखकर शौकत अली ने उन्हें मना किया, तब स्टूडेंट्स दुर्व्यवहार करने लगे। जैसे-तैसे रात निकल गई और सुबह हुई, तब स्टूडेंट्स शौकत की परिवार के महिला को ही परेशान करने लगे थे। इन्हीं सब बातों से परेशान बिलासपुर स्टेशन पहुंचने से पहले ही शौकत अली ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर स्टेशन बुला लिया। इसके बाद शौकत के बुलाए हुए लोग स्टेशन में पहुंच गए और दोनों पक्षों में काफी विवाद हुआ और मारपीट तक हो गई थी।

सोमवार को महिला यात्री ने आरोप लगाया कि भिलाई के लड़कों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया है। स्टेशन में उतरते समय भी एक लड़के ने पैर मार दिया। इसके चलते विवाद शुरू हुआ। मारपीट की खबर मिलते ही RPF की टीम स्टेशन पहुंची।

इस दौरान दुर्ग के स्टूडेंट्स के साथ ही शौकत अली के परिवार के सदस्यों को भी पकड़ लिया गया। नियमानुसार पूछताछ के बाद RPF को केस दर्ज करने के लिए GRP को मामला सौंप देना था, लेकिन RPF के अफसरों ने अपने लेवल पर ही इस मामले को रफादफा कर दिया।

झांसी स्टेशन में ही शुरू हो गया था झगड़ा
बताया जा रहा है कि भिलाई के स्टूडेंट्स और बिलासपुर के यात्रियों के बीच विवाद झांसी स्टेशन में शुरू हुआ था। ट्रेन में उन्हें मस्ती करने से रोका गया, तब स्टूडेंट्स महिलाओं की चोटी खींचने लगे थे।

इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। युवक महिलाओं से दुर्व्यवहार कर रहे थे। फिर बिलासपुर में ट्रेन से उतरते समय भी युवकों ने अपने पैर को महिला के पैर से अड़ा दिया, इससे विवाद और बढ़ गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

IIT भिलाई इनोवेशन फाउंडेशन और रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी...

भिलाई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, (IIT) भिलाई और रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी अब साथ मिलकर नई दवाईयों की रिसर्च करेंगे। इसको लेकर रूंगटा यूनिवर्सिटी और...

माइलस्टोन एकेडमी भिलाई में वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन… बच्चों...

रायपुर। भिलाई के माइलस्टोन एकेडमी के जूनियर विंग में दिनांक 28 जून 2025 को वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस...

भिलाई में जुटे देश-विदेश के AI एक्सपर्ट: RISU में...

भिलाई। भिलाई में शनिवार को देश-विदेश के अर्टिफिकैल इंटेलिजेंस (AI) एक्सपर्ट एक मंच पर पहुंचे। मौका था रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी भिलाई के 10वें...

CM साय का बड़ा ऐलान: बिलासपुर में 100 करोड़...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही...