छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक ही परिवार के 5 लोगों की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इसमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा कि जादू टोना के शक में वारदात को अंजाम दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली घटना कोंटा थाना क्षेत्र के एतकल गांव की है. यहां जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मृतकों की पहचान मौसम कन्ना (60 वर्ष), मौसम बुच्चा (34 वर्ष), मौसम बिरी, करका लच्छी (43 वर्ष) और मौसम अरजो (32) के रूप में हुई है. सभी मृतक ग्राम एतकल के निवासी थे.

वहीं मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें सवलम राजेश (21 वर्ष), सवलम हिडमा, कारम सत्यम (35 वर्ष), कुंजाम मुकेश (28 वर्ष), और पोड़ियाम एंका शामिल है. सभी गिरफ्तार आरोपी एतकल गांव के निवासी है. घटना स्थल में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच चुके हैं. उपरोक्त घटना में शामिल आरोपी पुलिस के कब्जे में है. घटना के संबंध में थाना कोंटा में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि कुछ दिन पहले ऐसी ही जघन्य हत्या जादू-टोने के शक में बलौदाबाजार जिले में हुई थी.यहां एक ही परिवार के 4 लोगों का हथौड़े से सिर कुचल दिया गया था. मृतकों में दो बहनें, भाई और एक साल का एक बच्चा शामिल थे. सभी मृतकों का शव गुरुवार रात को एक मकान में मिला था. इस मामले में भी पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...