CG – लड़की के चक्कर में दोस्त का मर्डर: एक लड़की दो लड़कों से करती थी बात… इसीलिए दोस्ती में आ गई दरार… फिर झगडे में हो गया कत्ल, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आजकल चाकूबाजी की घटना बढ़ गयी है। छोटी-छोटी बातों पर मर्डर जैसी वारदात हो रही है। राजधानी में देर रात हुई कत्ल की वारदात ने भी सभी को चौका दिया है। एक लड़की दो लड़कों से बात करती थी, इसी चक्कर ने दोस्त ने ही दोस्त का कत्ल कर दिया। मामला गुढ़ियारी के मुर्रा भट्ठी मोहल्ले का है। मोहल्ले की चाय दुकान पर यश सिंह राजपूत चाय पीने के लिए आया था। इस दौरान मोहल्ले का ही उसका दोस्त विक्की और अनिल लहरी भी मौके पर पहुंच गया और विवाद करने लगा।

इसी दौरान विक्की और अनिल ने मिलकर यश पर हमला कर दिया। इस दौरान अनिल और पिक्की ने मिलकर यश को चाकू से गोद दिया। देर रात ही राजधानी पुलिस ने विक्की और अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में जानकारी मिली है कि विक्की जिस लड़की से बात करता था उसी से यश की बात होती थी।

विक्की और यश में इसी बात को लेकर कई दफा विवाद हो चुका था, लेकिन यश नहीं माना। इसलिए यश से बदला लेने के लिए विक्की ने अपने दोस्त अनिल को साथ मिलाया और फिर पूरी वारदात हो गयी। रायपुर में पिछले दो दिनों में ये तीसरी कत्ल की वारदात है। ये घटना तब हुई है, जब राजधानी में पुलिस ने सर्च आपरेशन चला रखा है। खुद एसएसपी लगातार राजधानी की सड़कों पर कार्रवाई कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में डिजिटल अरेस्ट के शिकार हुए CRPF अधिकारी,...

अंबिकापुर। जिले में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है. अबकी बार सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने फ्रॉड कॉल के चक्कर में आकर 22...

शाही शादी में रायपुर की ED टीम का छापा,...

भिलाई। जयपुर के कूकस इलाके के फाइव स्टार होटल फेयर माउंट में एक शाही शादी में रायपुर ईडी की टीम ने छापा मारा। बताया...

CG – प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत: स्कूल के महिला...

Principal's shameful act छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां पर तिल्दा ब्लॉक के समीपस्थ एक शासकीय स्कूल में स्कूल...

जन्मदिन की खुशी मातम में बदली : बर्थडे पार्टी...

दुर्ग। बर्थडे पार्टी के जश्न के बीच दो पक्षों में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई। यह...