21 से दुर्ग जिले के इस रूट में आना-जाना बंद, लोगों को यूज करना होगा नया रूट… IIT भिलाई के निर्माण के चलते फैसला, हैवी और लाइट व्हीकल्स के लिए नया रूट प्लान

भिलाई। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार आईआईटी भिलाई द्वारा ग्राम कुटेलाभांठा स्थित आईआईटी कैम्पस में स्थायी रूप से परिसर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के फलस्वरूप भारी वाहनों एवं हल्के वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है। 21 जून से वर्तमान मार्ग पूर्णतः अवरूद्ध करते हुए नवीन परिवर्तित मार्ग से आवागमन सुचारू रूप से संचालित रहेगा ।

भारी वाहनों हेतु परिवर्तित मार्ग – जेवरा सिरसा चौक से कुटेलाभांठा होते हुए अवंतीबाई चौक मार्ग को परिवर्तित करते हुए जेवरा सिरसा चौक धमधा रोड से दुर्ग रोड में करहीडीह चौक से होते हुए अवंतीबाई चौक के लिए परिवर्तित रहेगा।
हल्के चारपहिया एवं दुपहिया वाहनों हेतु परिवर्तित मार्ग – जेवरा सिरसा चौक से 1 किलोमीटर दुर्ग की तरफ एम एस जे हाइट से खपरी ग्राम होते हुए कुटेलाभांठा मार्ग से अवंतीबाई चौक के लिए परिवर्तित रहेगा ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...