CG – महिला की हत्या: अफेयर के शक में पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक महिला के हत्या का मामला सामने आया है। महिला के पति ने ही मर्डर किया है। बताया जा रहा है कि अफेयर के शक में पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। महिला के शरीर और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मामला प्रतापपुर के सिलफिली गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृत महिला का नाम बबीता है। वहीं उसके पति का नाम सरजू पैकरा है। आरोपी ने महिला से 16 सितंबर को मारपीट की थी, जिसके बाद उसे प्रतापपुर अस्पताल लेकर गए थे। जहां से गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर किया गया था।

मृतिका के भाई ने बताया कि हालात और बिगड़ती गई। बेहोशी की हालत में 18 सितंबर को एंबुलेंस से रायपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी बहन ने दम तोड़ दिया। भाई की शिकायत पर प्रतापपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की।

प्रतापपुर SDOP अरुण नेताम के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की। आरोपी सहजू पैकरा (40) सिलफिली गांव से पकड़ा गया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल लकड़ी की भी जब्ती की गई। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...