दुर्ग रेंज पुलिस IG गर्ग ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव: हैदराबाद में प्रधानमंत्री सिल्वर कप ट्रॉफी से किया गया सम्मानित… “यूज ऑफ टेक्नोलॉजी इन पुलिसिंग” विषय पर अपने अभिनव सोच का दिया परिचय

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग को प्रधानमंत्री सिल्वर कप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है। दुर्ग पुलिस रेंज के लिए ये गर्व का पल है। राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA), हैदराबाद में आयोजित पासिंग आउट परेड में दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री सिल्वर कप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। उन्हें केस स्टडी प्रतियोगिता 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने अपनी केस स्टडी ‘USE OF TECHNOLOGY IN POLICING’ (पुलिसिंग में प्रौद्योगिकी का उपयोग) विषय पर प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने अपनी विश्लेषणात्मक और अभिनव सोच का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर उन्होंने न केवल दुर्ग रेंज सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव बढ़ाया। गर्ग ने बताया कि पुलिसिंग में आधुनिक तकनीकी उपयोग न केवल अपराध नियंत्रण में बल्कि नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उनके इस विशिष्ट उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...