CG – महिला की हत्या: शादी के दूसरे दिन भाग के प्रेमी संग की शादी… अब घर में मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस, हत्या के थोड़े देर पहले मृतिका ने मां से किया था बात

महिला की हत्या

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है यहां एक महिला की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है की महिला ने शादी के बाद प्रेमी संग शादी की थी जिसके बाद महिला की हत्या हो गयी है। घटना बिलासपुर के पचपेड़ी के जलसो गांव की बतायी जा रही है। महिला का नाम श्वेता हैं। जांजगीर-चांपा जिले के भैंसो लोहर्षि में रहने वाली श्वेता की शादी 2019 में हुई थी। शादी के दो दिन बाद ही वह अपने ससुराल से भागकर प्रेमी योगेंद्र कुर्रे के पास चली गई। मायके वालों ने पति योगेंद्र पर हत्या का आरोप लगाय है।

जानकारी के मुताबिक पति योगेंद्र कुर्रे (25) पचपेड़ी में च्वाइस सेंटर चलाते हैं। उनके पति जब घर लौटे तो उन्होंने देखा की महिला खुन से लथपथ थी। वहीं महिला के मायके के स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए महिला की पति सहित ससुराल को लोगों को गिरफ्तार किये जाने की मांग की है। इधर पति का कहना है कि वो जब घर पहुंचे तो पत्नी की हत्या की जा चुकी थी।

पुलिस ने पीएम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। मायके वालों ने बताया कि श्वेता ने अपनी मां को कॉल किया। उसने करीब 30 मिनट अपनी मां से बात की। इसके कुछ ही देर बाद योगेंद्र ने श्वेता की मौत की सूचना दी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए योगेंद्र और उसके परिवार वालों की गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के मुताबिक श्वेता शादी के बाद योगेंद्र के साथ रह रही थी। लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से योगेंद्र और श्वेता की छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: शव लेकर जगदलपुर जा...

धमतरी। जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जगदलपुर के महारानी अस्पताल की नर्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है...