दुर्ग में शादी समारोह में युवक की हत्या: कार्यक्रम में अचानक लाइट हुई बंद, अंधेरे का फायदा उठा कर आरोपी ने कर दिया कांड… धार-धार हत्यार से किया वार, आरोपी अरेस्ट; ये वजह आई सामने

~ आरोपी

दुर्ग। दुर्ग में रविवार रात शादी समारोह में बड़ा कांड हो गया है। दुर्ग के पोटिया गांव में शादी कार्यक्रम में लाइट बंद हुई तब आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठा कर एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गया। आज जिला अस्पताल दुर्ग में उसकी मौत हो गई।

CSP प्रभात कुमार (IPS) ने बताया कि, दुलामनी साहू ने पुरानी रंजिश के चलते गजेंद्र यादव, उम्र 22 साल पर चाकू से हमला किया। जिसकी आज उपचार के दौरान मौत हो गई। शादी कार्यक्रम में लाइट गोल होने पर आरोपी दुलामनी द्वारा गजेंद्र पर चाकू से वार के बाद घरवालों ने द्वारा दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था।

मृतक

आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। हत्या के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। आरोपी की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया है। शव का पंचनामा कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। ये पूरा मामला नंदनी थाना क्षेत्र पोटिया गांव का है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...