CG – प्रेम संबंध में युवक की हत्या: पहले युवक को जमकर पिलाई शराब… फिर रॉड से पीट-पीटकर मार डाला… दो आरोपी गिरफ्तार, ढाई महीने बाद हुआ खुलासा, पढ़िए ये क्राइम स्टोरी

Murder of a young man in a love affair

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ढाई महीने पहले हुए युवक के हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। उसकी हत्या दो लोगों ने मिलकर किया है। बताया गया की पहले दोनों ने मिलकर युवक को जमकर शराब पिलाई फिर रॉड से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को फेंक दिया था। मगर अब पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

कोतरा के .पावर ग्रिड के पास एक युवक की लाश 17 दिसंबर 2022 को मिली थी। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान बायंग निवासी कमल दास(20) के रूप में की थी। युवक के शरीर में काफी जगह चोट के निशान भी मिले थी। इसी वजह से पुलिस को उसकी हत्या का संदेह था। पीएम रिपोर्ट में भी हत्या की बात सामने आई थी।

इसके बाद पुलिस ने कमल के परिजनों से पूछताछ की। गांव के लोगों से भी बातचीत की थी। जिसमें पुलिस को पता चला कि कमल का देवदास महंत के साथ उठना, बैठना था। कमल देवदास के साथ मिलकर ही शराब गांजा बेचा करता था। वहीं कमल का गांव के ही कैलाश सिदार की नजदीकी रिश्तेदार के साथ प्रेम संबंध भी था।

ये जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अपनी पड़ताल और तेज की। जांच में यह भी पता चला कि युवक के प्रेम संबंध के चलते कैलाश सिदार नाराज था। कैलाश ने कमल को कई बार जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके अलावा देवदास महंत से भी कमल की बहस हुई थी। धंधे में पैसों को लेकर दोनों में झगड़ा हो चुका था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया था और पूछताछ शुरू की थी।

पूछताछ में देवदास ने बताया कि कमल और मैं साथ में शराब बेचा करते थे। मगर कमल धंधे में पैसा नहीं लगाता था। इसके अलावा मुनाफे में आधा पैसा लिया करता था। इसी बात से मेरे मन में नाराजगी थी। वहीं कैलाश ने बताया कि मेरी रिश्तेदार के साथ उसका प्रेम संबंध था। इसलिए मुझे यह पसंद नहीं था। दोनों ने बताया कि इन्हीं कारणों से हमने उसे मारने का प्लान बनाया था।

इसलिए 17 दिसंबर को हमने उसे गांव में ही बुलाया। इसके बाद उसे अपने साथ बाइक से नंदेली ले गए। वहां हमने पहले उसे शराब पिलाई। फिर खुद भी शराब पी। फिर उसे लेकर कोतरा गए। वहां मौके पाकर रॉड से उसे तब तक पीटा, जब तक उसकी मौत नहीं हुई। उसके बाद शव को पावर ग्रिड के पास फेंक दिया था। इस बयान के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...