CG में अवैध संबंध के शक में मर्डर: पहले पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मारा… फिर भी जब नहीं हुई मौत तो गला दबाकर कर दी हत्या… चरित्र शंका में दिया वारदात को अंजाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग में चरित्र शंका में एक पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। घटना आरंग थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक अकोली(भाऊ) निवासी मेमीचंद उर्फ नेमीचंद धीवर(55) अपनी पत्नी बिरझा धीवर(48) और बच्चों के साथ रहता था। वो अपना घर चलाने के लिए खेती-किसानी करता था। बताया गया है कि उसे अपनी पत्नी पर शक था। मेमीचंद को लगता था कि उसकी पत्नी का किसी और मर्द के साथ अवैध संबंध है। यही वजह है दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था।

इस बीच रात को बिरझा धीवर खाना खाकर अपने कमरे में सो गई थी। बच्चे भी दूसरे कमरे में सो रहे थे। उसी दौरान मेमीचंद ने पहले कुल्हाड़ी से बीवी पर वार किए। इसके बाद गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। इधर, वारदात के वक्त महिला की आवाज सुनकर बच्चे भी कमरे तक गए। मगर उन्हें देखकर आरोपी भाग गया था।

इसके बाद बच्चों ने पहले परिजनों को इस घटनाक्रम की सूचना दी। फिर पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति को गांव से ही गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर मलिया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमित शाह ने नक्सल विरोधी अभियानों की सफलता पर...

रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों...

दल्लीराजहरा नगर में बड़ी दीक्षा महोत्सव का आयोजन

दल्लीराजहरा। खरतरगच्छ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष राकेश बुरड़ ने बताया कि दल्लीराजहरा नगर ने बड़ी दीक्षा महोत्सव का आयोजन 8...

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… गौ-तस्करी में...

जशपुर। जशपुर जिले में "ऑपरेशन शंखनाद" के तहत जशपुर पुलिस ने गौ-तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि...

दुर्ग में फर्जी बैंक अधिकारी गिरफ्तार: लोन दिलाने के...

दुर्ग। जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा का फर्जी अधिकारी बनकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला...

ट्रेंडिंग