CG – हत्या या आत्महत्या ? स्कूल जाने के लिए निकला था शिक्षक… बीच रास्ते से हुआ गायब, 24 घंटे बाद जंगल में मिली लाश… शव से कुछ दूर मिला बाइक, जांच में जुटी पुलिस

CG – हत्या या आत्महत्या ?

राजिम। राजिम क्षेत्र के पांडुका थाना अंतर्गत तौरेंगा जगल में एक शिक्षक की लाश मिली है। बताया जा रहा है की शिक्षक स्कूल जाने के लिए निकला था, जिसके बाद बीच रास्ते से गायब हो गया। अब 24 घंटे बाद शिक्षक की लाश जंगल में मिली है। शिक्षक का नाम चंपेश्वर साहू है, जो फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के खुटेरी गांव का रहने वाला था।

मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक चंपेश्वर साहू पतोरा गांव के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ थे। परिजनों के मुताबिक वो 27 मार्च को स्कूल जाने के लिए निकले थे। लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे। स्कूल नहीं आने पर स्टाफ ने जब चंपेश्वर साहू से फोन पर संपर्क किया, तो उन्होंने वो कहा कि वो किसी काम से जेंजरा आये हुए हैं। उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं था।

आज गांववालों ने एक बाइक जंगल के रास्ते में पड़ी देखी, बाइक में हेलमेट भी टंगा हुआ था। जब ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा, तो एक व्यक्ति की लाश पड़ी थी। हालांकि इसी बीच बुधवार शाम से ही शिक्षक के लापता होने की खबरें वायरल हो रही थी। इधर लवारिश हालत में पड़ी लाश को देखकर पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान शिक्षक चंपेश्वर साहू के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की शाम शिक्षक की बाइक तौरेंगा जंगल के पास खड़ी थी। गुरुवार को भी बाइक वहीं खड़ी मिली, जिसके बाद ही ग्रामीणों को शक हुआ। हालांकि आत्महत्या की वजह का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि परिजनों का कहना है कि उनके पिता को पाइल्स की बीमारी थी, जिसकी वजह से वो काफी परेशान चल रहे थे। पुलिस आत्महत्या के कारणों को तलाश रही है। पुलिस हत्या के एंगल से भी इस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...