दुर्ग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का मुस्लिम समाज ने किया स्वागत: यादव समाज के पदाधिकारियों पर बरसाए गए फूल…पेयजल के साथ-साथ मिठाई भी बांटी गई

दुर्ग शहर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोसरिया यादव समाज दुर्ग नगर यादव समाज एवं युवा यादव समाज द्वारा निकाली गई विशाल श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभा यात्रा का इस्तकबाल स्वागत दुर्ग मुस्लिम समाज के प्रमुख जनों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर यादव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूलो के हार से स्वागत किया गया एवं शोभायात्रा में शामिल कृष्ण भक्तों को पेयजल कोल्ड ड्रिंक्स एवं मिठाइयां वितरित की गई।
मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन और यादव समाज प्रमुख जनों ने शोभा यात्रा शामिल भक्तजनों को संबोधित करते हुये कहां कि दुर्ग शहर में एकता का मिशाल देखने को अकसर मिलता है जब हिन्दू,मुस्लिम,सिख और ईसाई समाज का त्योहार जब भी आता है या समाज की जुलूस या सोभायत्रा निकाली जाती है तो सभी मिलकर मनाते है जुलुस का स्वागत करते है फल, पानी ,मिठाई बांटकर एवं फुलो से जुलुस का स्वागत किया करते है ये मिशाल हमारे छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग भिलाई मे हमेशा देखने को मिलती है

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी प्रभारी हमीद खोखर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अय्यूब ख़ान, मुस्लिम समाज के उद्योगपति समाजसेवी फजल फारुकी , पुर्व पार्षद अफजल हुसैन , कांग्रेस नेता अजहर जमील, समाजसेवी शरमेश पटेल, युवा क्रांति संगठन के अध्यक्ष गफ्फार खान , समाज के वरिष्ट गफ्फार रिजवी ,कपड़ा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष तबरेज खान, दुर्ग हॉकी संघ के अध्यक्ष अंसार खान , एमआईसी प्रभारी श्री भोला महोबिया डॉक्टर यूनुस वहीद अशरफी , सैय्यद सैफ,गुडडू भाई , सामाजिक कार्यकर्ता जाकिर सिद्दीकी, इकराम चौहान ,सैयद इकबाल अली ,शरीफ खान , प्रकाश भारद्वाज गौरव सेन हाजी जमाल ख़ान,शमशाद खान फिरोज खान इरफान खान शाहिद भाई नासीर भाई आदि उपस्थित थे

खबरें और भी हैं...
संबंधित

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : लोकभवन में 200...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...