5 तारीख को रात 8 बजे मेरी मां मर जाएगी… अंतिम संस्कार के लिए तीन दिन की छुट्टी चाहिए: शिक्षक ने छुट्टी के लिए लिखा अनोखा पत्र, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला

5 तारीख को रात 8 बजे मेरी मां मर जाएगी… अंतिम संस्कार के लिए तीन दिन की छुट्टी चाहिए

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक शिक्षक का पत्र जमकर वायरल हो रहा है. शिक्षक ने छुट्टी के लिए ये पत्र अपने स्कूल के हेड मास्टर को लिखा है. वायरल पत्र बिहार शिक्षा विभाग का है. पत्र में शिक्षक अजय कुमार नाम के शिक्षक लिखते हैं कि दिनांक सोमवार 5 दिसंबर 2022, दिन सोमवार को रात 8 बजे मेरी मां मर जाएगी. इसलिए मैं उसके अंतिम संस्कार हेतु 6 दिसंबर से 7 दिसंबर तक अपने विद्यालय में अनुपस्थित रहूंगा।

बिहार सरकार का शिक्षा विभाग किसी न किसी कारण से हर वक्त चर्चा में बना रहता है. अब इस विभाग के क्षेत्रीय उप निदेशक के नाम से जारी एक आदेश के चलते शिक्षकों के आवेदन सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे हैं।

वहीँ एक वायरल पत्र में कटोरिया के एक शिक्षक ने लिखा, “मैं 6 दिसंबर को भोज खाने जा रहा हूं, जिसमें मेरा पेट खराब हो जाएगा और इसके लिए मुझे 7,8 और 9 दिसंबर के लिए आकस्मिक छुट्टी स्वीकृत की जाय।”

शिक्षकों के ऐसे अजीबो-गरीब आवेदन देख अब बिहार शिक्षा विभाग के अधिकारी भी अपना सिर पीट रहे हैं। दरअसल, बिहार में सरकारी शिक्षकों के लिए अनोखा फरमान जारी किया गया है।

दरअसल, बिहार शिक्षा विभाग न एक आदेश जारी किया है,जिसमे अवकाश में जाने के तीन दिन पहले आकस्मिक अवकाश स्वीकृत कराकर ही कोई शिक्षक या कर्मी अवकाश पर रहेंगे. इस आदेश के बाद से ही शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है और इस आदेश को वापस करने की मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...