दुर्ग में पूर्व CM मोतीलाल वोरा की आदमकद स्टैच्यू होगी स्थापित: 20 को इस जगह उनके जन्म जयंती में होगी स्थापना…पद्मश्री जेएम नेल्सन प्रतिमा को दे रहे है आकर

दुर्ग। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहें मोतीलाल वोरा की आदमकद स्टेचू जल्द ही दुर्ग जिले में स्थापित होने वाली है। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा की आदमकद प्रतिमा 20 दिसंबर 2022 को उनके जन्म जयंती पर दुर्ग के राजेंद्र पार्क चौक पर स्थापित की जाएगी।

आपको बता दे सेक्टर-1 में पद्मश्री जेएम नेल्सन उनकी 11 फीट ऊंची प्रतिमा को अंतिम रूप दे रहे हैं। मोतीलाल वोरा प्रदेश के प्रतिष्ठित नेताओं में से एक थे। दो साल पूर्व 21 दिसंबर को उनका निधन हो गया था। मोतिलाल वोरा ने सन 1968 में राजनीति कैरियर की शुरुआत की थी।

1970, 1977 और 1980 में विधानसभा में विधायक के तौर पर रहे। वर्ष 1980 में अर्जुन सिंह मंत्रिमंडल में उन्हें उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया। 13 फरवरी 1985 को वे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने । वे केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण और नागरिक उड्डयन मंत्री भी रहे। 26 मई 1993 से 3 मई 1996 तक वोरा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...