छत्तीसगढ़: जन चौपाल में युवक ने की अधिकारीयों से अनूठी मांग… बोला – साहब मुझे बीवी दिलवा दीजिए, खाना बनाने, कपड़े धोने में बहुत परेशानी है

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जन चौपाल के दौरान एक अनूठा मामला देखने को मिला। यहां के एक युवक ने अपनी शादी के लिए सीधे अधिकारीयों को ग्राम चौपाल के दौरान चिट्ठी लिख डाली।

जिससे उसी पत्नी मिल जाए। युवक ने कहा है कि मैं भटक रहा हूं, पत्नी नहीं होने के कारण खाना बनाने और कपड़ा धोने में परेशानी है। युवक की इस मांग के बाद ये चर्चा का विषय बन गया है। यहां हर कोई अब इसी बारे में बात कर रहा है।

दरअसल, पामगढ़ जनपद क्षेत्र के भैसों गांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया था। यहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। अधिकारी भी सबकी शिकायत सुनने में व्यस्त थे। इस बीच भैसों गांव निवासी गोविंद कश्यप (42) भी वहां पहुंचा था। फिर यहां जो उसने अधिकारियों से कहना शुरू किया वह सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

गोविंद ने अधिकारियों से कहा मुझे बीवी दिलवा दीजिए, मेरी शादी करवा दीजिए। मैं बहुत परेशान हूं। यहां-वहां भटकता रहता हूं। पत्नी नहीं होने के कारण खाना बनाने में बहुत परेशानी है। कपड़ा भी नहीं धो पाता। अच्छा नहीं लगता है।

बताया गया कि युवक नौकरी नहीं करता है। घर पर ही रहता है। उसके पास कुछ खेत है, जिसमें वह सिर्फ खेती बड़ी करता है। यह भी पता चला है कि इस कार्यक्रम में 63 आवेदन आए थे। जिसे स्वीकार किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्वामी आत्मानंद कॉलेज दुर्ग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संदीप...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट खोज करने के लिए दिया जाने वाला छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक अवार्ड 2025 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम...

RTE से एडमिशन में गड़बड़ी, दाखिले से वंचित हुए...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब और जरूरतमंद बच्चों को स्कूलों में दाखिले में हो रही गड़बड़ियों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी...

CG में पूरे परिवार ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा (ख) गांव में एक परिवार की दिल दहलाने वाली कहानी सामने आई है। 14 साल से...

उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, सरकार ने तीन...

रायपुर। तीन महीने का राशन पाने के लिए कतार में लगे लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने 7 जुलाई तक...