दुर्ग के इस पुलिस थाने को मिला छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का अवार्ड: भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई रैकिंग… SSP गर्ग बोले- दुर्ग पुलिस का सिर हुआ ऊंचा

  • दुर्ग SSP रामगोपाल गर्ग नंदनी नगर थाना का निरिक्षण करते हुए (फाइल फोटो)

दुर्ग। दुर्ग जिले के नंदनी पुलिस थाना को साल 2023 के लिए छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया है। भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष निर्धारित मापदंडों के आधार पर देश के पुलिस स्टेशनों कों ये रैकिंग दी जाती है। वर्ष 2023 के लिए यह रैकिंग 05 जनवरी, 2024 को वार्षिक DG/IGP’s सम्मेलन 2024 के दौरान जारी किया गया। जिसमें दुर्ग जिले के नदिनी पुलिस थाना को वर्ष 2023 के लिए छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया है।

रामगोपाल गर्ग, SSP दुर्ग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग ने कहा कि गृह मंत्रालय से जिला दुर्ग के नंदिनी थाना को बेहतर थाना का पुरस्कार मिलने से पूरे छत्तीसगढ़ में जिला दुर्ग पुलिस का सिर ऊंचा हुआ है। इस पुरस्कार के प्राप्त होने से राज्य सहित जिले के अन्य सभी थानों को उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही उन्होंने जन-सेवा एवं अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित थाने के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : तालाब में डूबने से पति-पत्नी की...

बलरामपुर। जिले के अमरपुर क्षेत्र के बड़का जोभी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की तालाब में डूबने से मौत हो गई।...

फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने फेसबुक...

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में...

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...