सेक्टर-10 में आयोजित हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम: रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय हुए शामिल, बोले – बीजेपी सरकार के द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने का किया जा रहा प्रयास

भिलाई नगर। भिलाईनगर विधानसभा अंतर्गत सेक्टर -10 गुण्डिचा मण्डप में आज ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय मातृशक्तियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। इस दौरान पाण्डेय ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उज्जवला योजना जैसी विभिन्न योजनाए प्रारंभ की है।

पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास बीजेपी सरकार द्वारा किया जा रहा है। यहां पिछली सरकारों में महिलाओं की सुरक्षा नहीं हो पाती थी वहीं भाजपा के सरकार में महिलाओं को रोजगार और समृद्ध बनाने का कार्य अवसर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही नारियों का सम्मान हो रहा है। वेदों में भी कहा गया है जहाँ नरियों की पूजा होती है वहाँ भगवान का वास होता है। मनोकामना की पूर्ति के लिए नारी शक्तियों की आराधना की जाती है। जैसे शक्ति प्राप्त करने के लिए माँ दुर्गा, वैभव- धन सम्पदा के लिए माता लक्ष्मी और ज्ञान की प्राप्ति के लिए माता सरस्वती की आराधना की जाती है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय दानी, तुलसी साहू, गोल्डी सोनी, बी. पद्मनाभम, करण कन्नौजिया, सविता नाहक, शाहिदा परवीन, ज्योति साहू, तिलकराज यादव, के गणपति, जोनाथन जोना, राहुल भोंसले, सीमा तिवारी, रोहित तिवारी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ पूरी: रायपुर में...

रायपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आयोजित होने वाले राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोहों के लिए...

रायपुर के होटल में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका...

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार (14 अगस्त) की दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात...

CG में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: देवर-भाभी का प्राइवेट...

CG बिलासपुर | मस्तूरी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक...

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...