CG में अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी: 4 आरोपी हुए गिरफ्तार, 2.50 लाख रुपए की कीमत से ज्यादा की मदिरा जब्त

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी है। आबकारी उपायुक्त विकास गोस्वामी के मार्गदर्शन में अलग-अलग जगहों में छापेमारी कर 04 प्रकरण दर्ज किया गया। कुल 51 पेटी 30 नग अवैध देशी मदिरा जप्त किया गया। जिसकी कीमत 2,72,580/-रूपये है। दो दुपहिया वाहन भी बरामद की गई है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) एवं 59 (क) आबकारी एक्ट गैर जमानतीय प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया और माननीय न्यायालय से रिमांड पर लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।

प्रकरण एक में आरोपी प्रह्लाद से 42 पेटी देशी मसाला मदिरा 362.88 लीटर बरामद किया गया। प्रकरण दो में आरोपी- अभिषेक गिलहरे, जप्त मदिरा 2 पेटी 96 पाव देशी मसाला मदिरा 17.28 लीटर के साथ एक दुपहिया वाहन जब्त किया गया। प्रकरण तीन में आरोपी कमलेश्वर धृतलहरे से 7 पेटी अवैध मदिरा और प्रकरण चार में आरोपी ओम प्रकाश पटेल से 30 पाव देशी मदिरा मसाला के साथ एक दुपहिया वाहन बरामद किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ पूरी: रायपुर में...

रायपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आयोजित होने वाले राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोहों के लिए...

रायपुर के होटल में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका...

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार (14 अगस्त) की दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात...

CG में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: देवर-भाभी का प्राइवेट...

CG बिलासपुर | मस्तूरी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक...

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...