भिलाई पहुंचे क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी…दहेज प्रथा से लेकर आरक्षण को लेकर राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र बोले-हम दहेज के खिलाफ, महिलाओं को मिलना चाहिए 50% आरक्षण

भिलाई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। उत्तरप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल समेत अन्य राज्यों का दौरा निपटाने के बाद अब छत्तीसगढ़ में समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए दौरा जारी है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह और राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह भदौरिया ने भिलाई में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, समाज की कुछ विसंगतियां हैं। जिसे दूर करने की आवश्यकता है। दहेज़ प्रथा को पूर्णतः समाप्त करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। समाज इस दिशा में कदम बढ़ा रहा है। हम दहेज प्रथा के खिलाफ हैं। देश में चल रहे जातिगत आरक्षण को समाप्त करने की पुरजोर सिफारिश भी राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र ने की है। देश की हर प्रशासनिक व्यवस्था में महिलाओं को समान अधिकार के लिए 50% आरक्षण देने की बात कही।


राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत क्षत्रिय कल्याण सभा , भिलाई के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा फूल माला व् पुष्पगुच्छ से किया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा विंग अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सभी राष्ट्रिय पदाधिकारी गण कल 9 अक्टूबर को ढाई बजे से रायपुर स्थित ठाकुर विघ्नहरण सिंह भवन टाटीबंध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना के राष्ट्रीय महिला सम्मलेन और दशहरा मिलन समारोह में उपस्थित हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में समाज के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे।


इस कार्यक्रम में क्षत्रिय कल्याण सभा ,भिलाई के अध्यक्ष सर्वश्री अजित सिंह , उपाध्यक्ष डा विभा सिंह , राजेश सिंह, मंत्री शैलेन्द्र सिंह , कोषाध्यक्ष अरुण सिंह, संगठन मंत्री संजय सिंह राठौर , सहमंत्री अरविन्द कुमार सिंह , उदय सिंह , प्रचार मंत्री अशोक सिंह , कार्यकारिणी सदस्य दया सिंह , माधव सिंह , दुर्गा सिंह सेंगर, संतोष सिंह ,सुरेश चंद , रमाशंकर सिंह , हर्षवर्धन सिंह , अरुण सिंह (पार्षद), अतेंद्र सिंह , रामनारायण सिंह , धनजय सिंह, करनी सेना दुर्ग अध्यक्ष अभिषेक सिंह , पूर्व कार्यकारिणी से संजय सिंह , सुनील सिंह समेत अन्य मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...