दुर्ग के दोनों नए अंडरब्रिज का इंतजार खत्म: 12 को CM भूपेश करेंगे लोकार्पण…विधायक वोरा ने CM से की मुलाकात, बोले-दुर्गवासियों के लिए बड़ी सौगात

दुर्ग। शहर के दोनों अंडरब्रिज का लोकार्पण 12 अक्टूबर को शाम 5 बजे किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने कल 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान नागरिकों की सुविधा के लिए दोनों अंडरब्रिज का लोकार्पण शीघ्र करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में व्यस्तता का हवाला देते हुए कहा कि नागरिकों को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। अंडरब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद अब इसे तत्काल प्रारंभ कराया जाए। वोरा के आग्रह पर सीएम ने अंडरब्रिज का लोकार्पण जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर और पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा कराने कहा है।

वोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 12 अक्टूबर को शाम 5 बजे दोनों अंडरब्रिज का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर करीब साढ़े 14 करोड़ की लागत से तैयार दोनों अंडरब्रिज का लोकार्पण होने पर पटरीपार से आवागमन सुलभ होगा। पटरीपार की एक लाख आबादी के अलावा शहर के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। वोरा ने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान शहर में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने शहर में विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग भी की। शहर की सड़कों पर गड्‌ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होने सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि दुर्ग शहर के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। दुर्ग शहर का चौमुखी विकास किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...