दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने कांग्रेस नेता की गला रेत कर की हत्या! 10 साल पहले माओवादियों ने बेटे को भी जिंदा जला दिया था… SP बोले- दोनों एंगल से होगी जांच

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बार फिर से नक्सलियों ने एक नेता की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे थाना अरनपुर क्षेत्र के ग्राम पोटली के मिर्चीपारा में कांग्रेस नेता एवं पूर्व जनपद पंचायत सदस्य जोगा पोड़ियाम पर नक्सलियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस हमले से मौके पर ही जोगा पोड़ियाम की मृत्यु हो गई थी। नक्सलियों ने CAF कैंप से करीब 500 मीटर की दूरी पर इस वारदात को अंजाम दिया। जानकारी मिलते ही पोटली कैंप का बल घटनास्थल रवाना हुआ। इस मामले में थाना अरनपुर में मर्ग कायम कर अग्रिम विवेचना कार्रवाई की जा रही है l आपको बता दें कि, 10 साल पहले जोगा पोड़ियाम के बेटे की भी नक्सलियों ने जिंदा जला कर हत्या कर दी थी। हालांकि अभी तक ये बात सामने नहीं आई है कि, नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया है। हालांकि पुलिस आपसी रंजिश के एंगल से भी इस मामले की जाँच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, जोगा पोड़ियाम अपने गांव पोटाली में अपने घर में परिवार के साथ थे। शुक्रवार देर रात सादे कपड़ों में करीब 10 नक्सली इनके घर आ धमके। जोगा को जबरन उठाकर घर से बाहर लाए और परिवार वालों के सामने ही गला रेत दिया। वारदात के बाद सारे नक्सली जंगल की तरफ लौट गए। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इलाके की सर्चिंग की जा रही है। जोगा पोड़ियाम पिछले कई सालों से नक्सलियों के टारगेट पर थे। 2018 के विधानसभा चुनाव के समय नक्सलियों ने BJP नेता नंदलाल मुडामी पर हमला किया था, उसी समय इन्हें भी चेतावनी दी गई थी। गांव में सड़क, पुलिस कैंप और विकास के कामों से नक्सली बौखलाए हुए थे।

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने कहा कि हमें रात में ही सूचना मिली थी कि पूर्व जनपद सदस्य की हत्या की गई है। रात में ही जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। फिलहाल हत्या के बाद घटनास्थल से किसी तरह का कोई पर्चा बरामद नहीं हुआ है। अब यह नक्सली वारदात है या फिर आपसी रंजिश, इस संबंध में जांच की जा रही है। परिवार वालों से पूछताछ, ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...