बिलासपुर बादाम कांड में नया खुलासा, NOC के बदले पैसे मांगने का आरोप, एक और वीडियो वायरल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित बादाम कांड में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है. जहां हाउसिंग बोर्ड की वरिष्ठ सहायक पूनम बंजारे का एक और विवादित वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस वीडियो में NOC जारी करने के बदले में पैसे मांगने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

वायरल वीडियो के मुताबिक, एक महिला आवेदक और उसके बेटे को लंबे समय तक ऑफिस के चक्कर लगवाए गए. आरोप है कि एक से डेढ़ महीने तक एनओसी जानबूझकर लंबित रखी गई और इस दौरान पैसे की मांग की गई. वायरल वीडियो में महिला आवेदक अधिकारी से गुहार लगाते हुए कहती नजर आ रही है – “मैडम गाली मत दो”, जबकि पूनम बंजारे कथित तौर पर गाली-गलौज करती दिखाई दे रही हैं.

मैंने पैसे की मांग नहीं – पूनम बंजारे
वहीं आरोप लगने के बाद पूनम बंजारे ने वीडियो में सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी प्रकार के पैसे की मांग नहीं की है. हालांकि इस दौरान ऑफिस परिसर में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली, जिससे माहौल गरमा गया.

कब का है ये वीडियो?
यह पूरा मामला मार्च महीने के अंत का बताया जा रहा है. नामांतरण से जुड़े इस प्रकरण में आवेदक का आवेदन 17 मार्च 2025 से लंबित था.
बाद में 11 नवंबर 2025 को आदेश जारी होने के बावजूद आवेदक को लाभ नहीं मिल पाया, जिससे फाइल दबाकर रखने के आरोप और मजबूत हो गए हैं.

इसके पहले बादाम वाला वीडियो हुआ था वायरल
इससे पहले भी पूनम बंजारे पर लापरवाही के आरोप लग चुके हैं. लगभग एक साल पहले तरुण साहू नामक युवक ने फ्लैट खरीदा था, लेकिन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद विभाग उसकी फाइल नहीं खोज पाया. बार-बार ऑफिस के चक्कर लगाने के बाद भी समाधान न मिलने पर युवक ने अनोखे तरीके से विरोध जताया. उसने 500 ग्राम बादाम खरीदकर पूनम बंजारे की ऑफिस टेबल पर बिखेर दिए और अधिकारियों पर तंज कसते हुए फाइल खोजने की बात कही थी. फिर से पूनम बंजारे पर पैसे लेने का आरोप लगाया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मासूम बच्चे के लिए स्वेटर मांगना पड़ा भारी, पति...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के संबलपुर से घरेलू विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपने तीन माह के मासूम बच्चे...

बालोद के तोमन साहू ने रचा इतिहास, पैरा विश्व...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के बेटे तोमन साहू ने अपनी शानदार उपलब्धि से देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। डौंडीलोहारा विकासखंड...

NH-53 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार,...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बावनकेरा चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। संबलपुर से लौट रही एक...

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...