CG – बिना वीजा के घूमता मिला नाइजीरियन नागरिक: गर्लफ्रेंड के साथ आया था जशपुर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाइजीरियन मूल का नागरिक बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से घूमता पाया गया। यह मामला प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक गंभीर चेतावनी बनकर उभरा है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया और विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत अपराध दर्ज किया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि 29 मई की रात करीब 8 बजे सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नेशनल हाइवे 43 के पास स्थित गम्हरिया गर्ग उद्यान में दो संदिग्ध व्यक्ति काली स्कूटी (CG14MT7848) में घूम रहे हैं, जिनमें से एक अफ्रीकन मूल का लग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को रोककर पूछताछ की। स्कूटी चला रहे युवक ने अपना नाम राहुल खलखो (21 वर्ष) बताया। उसने बताया किवो ग्राम कस्तूरा खूंटीटोली का रहने वाला है। उसके साथ मौजूद शख्स ने अपना नाम गैरी (46 वर्ष) बताया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वो नाइजीरिया के बैनी सिटी का रहने वाला है।

जब पुलिस ने गैरी से पासपोर्ट, वीजा और अन्य वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि वह अपनी मुंबई की महिला मित्र के साथ ग्राम खूंटीटोली घूमने आया था। वहीं वह रुका हुआ था, लेकिन स्थानीय परिवार या उसकी महिला मित्र ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। पुलिस ने गैरी के खिलाफ विदेशियों अधिनियम की धारा 14 के तहत अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया, विदेशी नागरिक के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिस परिवार के पास वह रुका था, उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी, जो नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा, यदि कोई विदेशी नागरिक आपके पास या क्षेत्र में आता है, तो उसकी जानकारी फार्म ‘C’ में भरकर तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस को दें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...