रिसाली के कई इलाकों में 5 को नहीं होगी पेयजल सप्लाई…टंकी का किया जाएगा मेंटेनेंस

भिलाई। रूआबांधा ओवर हेड का मरम्मत शुक्रवार से शुरू होगा। इस वजह से रूआबांधा क्षेत्र में जल प्रदाय पूर्ण रूप से प्रभावित रहेगा। इसके अलावा शनिवार को संपूर्ण रिसाली क्षेत्र में जल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन ने प्रभावित क्षेत्रांे में टैंकर या पावर पंप के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने निर्देश दिए है।
जल कार्य प्रभारी उपअभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर ने बताया कि अमृत मिशन के तहत रूआबांधा शनिचरी बाजार के सामने बनाए गए उच्च स्तरीय पानी टंकी का मरम्मत कार्य 5 फरवरी से शुरू होगा। कार्य 11 फरवरी तक चलेगा। इस वजह से 7 दिनों तक 4000 घरों में दिए गए नल कनेक्शन में पानी नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा 4 टैंकर और रूआबांधा बस्ती स्थित 1 पावर पंप के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाएगी।

66 एमएलडी जल शोधन संयंत्र में इलेक्ट्रो मैग्नेटिक फ्लोमीटर का स्टालेशन किया जाएगा। इस कार्य के लिए शुक्रवार को शट डाउन लिया जाएगा। जल कार्य प्रभारी अभियंता ने बताया कि शट डाउन की वजह से तालपुरी, रिसाली, प्रगतिनगर, टंकी मरोदा, मौहारी, स्टेशन मरोदा व नेवई क्षेत्रों में जल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। प्रभावित क्षेत्र में 16 पावर पंप व 6 टैंकर के माध्यम से मांग अनुरूप पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...