रायपुर में राहुल गांधी ने BJP को लिया आड़े हाथ: कहा-एक देश को दो देशों में बांटा जा रहा…मंच से करते रहे सीएम भूपेश की तारीफ

रायपुर। रायपुर में आयोजित समारोह में सांसद राहुल गांधी ने भाजपा को आड़े हाथों में लिया। सांसद ने कहा, कल मैंने लोकसभा में कहा कि हिंदुस्तान के सामने 2 से 3 बड़ी चुनौतियां है। सबसे पहला भयंकर खतरा आज एक देश को दो देशों में बांटा जा रहा है। “देश के भीतर दो नए देश बनाए जा रहे हैं।”। एक देश कुछ सौ अरबपतियों का जिसमें धन और तकनीक है, दूसरा देश जिसमें हमारे प्यारे देश वासियों का है, करोड़ो लोगों का, गरीबों का देश है। राहुल ने कहा, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से 3 लाख 55 हजार मजदूरों को सीधा फायदा होगा, उनके कन्धे का बोझ थोड़ा कम होगा।

ये देश एक गुलदस्ते जैसा है। राहुल गांधी ने कहा, आज छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ा कदम उठाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में हमने वादा किया था 2500 किसानों को देंगे, हमने करके दिखाया। हमने वादा किया था किसानों को 2500 रुपये मिलेगा हमने कर के दिखाया।
ये पहला कदम है, ये मत सोचिए कि बात यही अटक जाएगी। हमने चुनाव के समय बात की थी कि किसान के साथ हमारे मजदूर भी काम करते हैं अगर किसानों की बात करते हैं तो मजदूरों की भी मदद करनी होगी। छग के गरीबों के लिए ये बड़ा कदम है, ये आपका धन है आपको वापस दे रहे हैं।
आपका धन है ये धन हम आपको वापस कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा- वो सोचते हैं कि हिंदुस्तान का गरीब डरता है, पर हिंदुस्तान का गरीब किसी से नहीं डरता। जो ये बात कहते हैं 70 साल में क्या हुआ है ये हमारे किसानों का, मजदूरों का, कारीगरों का अपमान करते हैं। हिंदुस्तान की तरक्की गरीब, मजदूर, किसानों की देन है। सांसद राहुल गांधी ने कहा कि – कल मैंने लोकसभा में कहा कि हिंदुस्तान के सामने 2 से 3 बड़ी चुनौतियां है। सबसे पहला भयंकर खतरा आज एक देश को दो देशों में बांटा जा रहा है। “देश के भीतर दो नए देश बनाए जा रहे हैं।” एक देश कुछ सौ अरबपतियों का जिसमें धन और तकनीक है, दूसरा देश जिसमें हमारे प्यारे देश वासियों का है, करोड़ो लोगों का, गरीबों का देश है।

राहुल से पहले सीएम भूपेश बघेल ने कहा- 2 लाख पशुपालकों से 61 लाख टन गोबर की खरीदी की, गोबर विक्रेताओं को 122 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया गया। “गोधन न्याय योजना से छत्तीसगढ़ जैविक खेती की ओर भी बढ़ रहा है।
वनवासी भाई बहन वनोपज का संग्रहण कर रहे और उसका वैल्यू एडिशन भी कर रहे हैं। “बस्तर अब नक्सलगढ़ नहीं, डेनेक्स ब्रांड के लिए जाना जाता है”। स्व सहायता समूह के माध्यम से लगातार रोजगार दिया जा रहा है। छग के उत्पाद देश के कोने कोने में पहुंच रहे हैं। दंतेवाड़ा का डेनेक्स ब्रांड देश विदेश में पसंद किया जा रहा। 13 हजार से अधिक राजीव युवा मितान क्लब, हर क्लब को प्रति वर्ष 1 लाख रूपए मिलेंगे। “25-25 हजार रुपए के चार किस्तों में उन्हें राशि दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: देवेंद्र गुट से शैलेंद्र बंजारे होंगे...

रायपुर। महीनों की लंबी तैयारी और सियासी कयासों के बाद आखिरकार युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में देवेंद्र यादव गुट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...