दुर्ग में भाजपा पार्षद प्रत्याशी का नामांकन निरस्त: दो वार्डों से किया नामांकन… जहां से भाजपा ने बनाया कैंडिडेट वहां कैंसिल हुआ नॉमिनेशन, अब क्या होगा?

दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव में आज नामांकन फॉर्म का स्क्रूटनी किया गया। जिसमें अजीत वैद्य का नामांकन निरस्त हो गया। दरहसल वैद्य ने वार्ड 12 एवं 13 से नामांकन दाखिल किया था। जबकि वार्ड 13 से भाजपा ने उन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। उनका नामांकन वार्ड 12 से स्वीकृत किया गया हैं। दरअसल नगर निगम के दाखिल किए गए नामांकनों की 29 जनवरी को स्कूटनी की गई। इस दौरान पाया गया कि भाजपा नेता अजीत वैद्य ने वार्ड 12 और वार्ड 13 दोनों जगहों से बतौर भाजपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार वैद्य ने भाजपा के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने से पहले ही अपने वार्ड नंबर 12 के लिए नामांकन दाखिल कर दिया था, लेकिन बाद में पार्टी नेताओं ने उन्हें वार्ड 13 के प्रत्याशी के रूप में अधिकृत कर दिया। इस पर वैद्य ने वार्ड 13 से भी नामांकन दाखिल कर दिया। निर्वाचन आयोग के नियमानुसार दो जगहों पर एक ही व्यक्ति द्वारा नामांकन की स्थिति में पहले दाखिल किए गए नामांकन को मान्य किए जाने का प्रावधान है। इससे चलते वैद्य के वार्ड 12 का नामांकन स्वीकार कर लिया गया और बाद में दाखिल किए गए वार्ड 13 के नामांकन निरस्त कर दिया गया है और वार्ड 12 में कुणाल मेश्राम के रूप में पहले से अधिकृत प्रत्याशी होने के कारण वैद्य भाजपा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उनका नामांकन स्वमेव निर्दलीय मान लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश : किसी भी...

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) द्वारा छोटे लाइसेंसधारी मकानों को जारी किए गए नोटिस तथा SAIL के श्रमिकों...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...