CG: अब दूसरे राज्यों से धान आयात करने के लिए खाद्य विभाग से अनुमति लेना होगा अनिवार्य… नियमित व पारदर्शी रूप से धान खरीदी के लिए मिलर्स, व्यापारी व एजेंट को करना होगा गाईड लाईन का पालन

दुर्ग। राईस मिलर्स, धान के व्यापारी एवं कमीशन एजेंट के द्वारा तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अन्य राज्यों से लाने वाले धान को पूर्व अनुमति के बिना नही लाया जाएगा। संबंधित व्यवहारी द्वारा धान की अनुमति हेतु संचालक खाद्य एवं कलेक्टर, दुर्ग को आवेदन पत्र वांछित जानकारी (धान विक्रयकर्ता फर्म एवं व्यक्ति का नाम व पूरा पता, परिवहन मार्ग, आयात की जाने वाली धान की किस्म, प्रति क्विं. मूल्य संबंधी जानकारी तथा आयात किया जाने वाला धान जिस स्थान पर क्रय उपरांत भंडारित होगा की पूरी जानकारी आदि) के साथ प्रस्तुत किया जावेगा।

संबंधित विभाग द्वारा इसका निराकरण अधिकतम सात दिन के भीतर किया जावेगा। उपरोक्त अवधि में अन्य राज्यों से सुपर फाईन किस्म का धान जिसकी लागत पच्चीस सौ रू. प्रति क्विंटल से अधिक होगी, के आयात के लिए संचालक खाद्य से अनुमति लेना आवश्यक नही है। अपितु आयातक को इस किस्म के धान के आयात करने की सूचना जिला खाद्य कार्यालय को विधिवत देनी होगी। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में नियमित एवं पारदर्शी समर्थन मूल्य में धान खरीदी किए जाने हेतु कृपया उपरोक्त जानकारी से आप अपनी एसोसिऐशन के सभी सदस्यों को अवगत कराया जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...