महिला YouTuber की न्यूड वीडियो लीक: YouTuber के घर का CCTV कैमरा किया हैक… निजी वीडियो सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल… पुलिस ने दर्ज किया मामला

महिला YouTuber की न्यूड वीडियो लीक

मुंबई: घर में सीसीटीवी कैमरे जहां घर की सुरक्षा के लिए लगाए जाते है वहीं एक महिला यूट्यूबर को घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की वजह से उसे शर्मसार होना पड़ा। दरअसल, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फूटेज लीक होने से महिला यूट्यूबर का पर्सनल फूटेज लीक हो गई।

मुंबई में एक यूट्यूबर ने आरोप लगाया है कि किसी ने उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल कर ली और उनकी निजी वीडियो को सोशल मीडिया मंचों पर साझा किया। पुलिस ने इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने वीरवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बांद्रा में रहने वाले 21 वर्षीय यूट्यूबर ने पुलिस को बताया कि उनके दोस्तों ने उन्हें 9 दिसंबर को यूट्यूब, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे मंचों पर मौजूद उस वीडियो के बारे में जानकारी दी जिसमें वह निर्वस्त्र दिख रहे थे।

पिछले हफ्ते बांद्रा पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, वीडियो में यूट्यूबर अपने बाथरूम से निर्वस्त्र बाहर आते हुए दिख रहे हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि यह दृश्य 17 नवंबर का है और यह दृश्य उसके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) और सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को...

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाटन की अपर सत्र न्यायालय ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला...

कार चढ़ाकर युवक की हत्या, फरार आरोपी भरत मंगनानी...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध में युवक की कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी...

डिजिटल रंगदारी का भंडाफोड़: Bhilai TiMES के इंस्टाग्राम पेज...

दुर्ग/सुपेला। भिलाई के लोकप्रिय न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज को निशाना बनाकर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने और उसे हटाने के...

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...