देर रात भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की भयानक टक्कर, हादसे में 6 लोगों की चली गई जान

देर रात भीषण सड़क हादसा

डेस्क। महाराष्ट्र के नागपुर में आज देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि नागपुर के काटोल के टोनखाम गांव के पास ट्रक और टोयोटा क्वालिस कार के बीच में जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल शख्स को नागपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली है कि यह एक्सीडेंट रात 1:30 बजे के आसपास हुआ। आमने-सामने की भिड़ंत होने से टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो में बैठे 6 लोगों की मृत्यु हो गई । मरने वाले सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले थे।

आमने-सामने की हुई टक्कर
ये हादसा नागपुर में काटोल के सोनखांब गांव के पास शालिमार फॅक्टरी के सामने हुआ जहां क्वालिस कार और ट्रक के बीच में जोरदार टक्कर हुई। काटोल पुलिस थाने के इन्स्पेक्टर सुशांत मेश्राम ने बताया कि यह ये एक्सीडेंट कल रात 1:30 बजे के आसपास हुआ है। दोनों वाहन तेज गती में थे और आमने-सामने की टक्कर होने से कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई।

नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक साल में 142 लोगों की मौत
बता दें कि महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री दादा भुसे ने बीते शुक्रवार को राज्य विधान परिषद को बताया कि एक साल पहले नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे के पहले चरण के उद्घाटन के बाद से अब तक इस पर हुए सड़क हादसों में कम से कम 142 लोगों की मौत हो चुकी है। लोक निर्माण मंत्री एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं की उच्च आवृत्ति के बारे में एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। नागपुर और शिरडी को जोड़ने वाली सड़क का पहला 520 किलोमीटर लंबा चरण दिसंबर 2022 में यातायात के लिए खोला गया था। मंत्री ने सदन को बताया कि उद्घाटन के बाद से एक्सप्रेसवे पर कम से कम 73 बड़ी दुर्घटनाएं हुईं और 142 लोगों की मौत हो गई। भुसे ने कहा कि दोनों तरफ बैरियर निर्माण का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और अगले चार महीनों में पेट्रोल पंप, भोजनालयों और शौचालयों सहित सुविधाओं के साथ 16 ‘स्टेशन पॉइंट’ बनाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को...

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाटन की अपर सत्र न्यायालय ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला...

कार चढ़ाकर युवक की हत्या, फरार आरोपी भरत मंगनानी...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध में युवक की कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी...

डिजिटल रंगदारी का भंडाफोड़: Bhilai TiMES के इंस्टाग्राम पेज...

दुर्ग/सुपेला। भिलाई के लोकप्रिय न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज को निशाना बनाकर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने और उसे हटाने के...

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...