ये GOOD NEWS मुस्कान वाली: छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे टाइगर: यहां पर मिला नया टाइगर…तस्वीर आई सामने

रायपुर। इन्द्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर में बाघों की कुल संख्या अब 5 से बढ़कर 6 हो गई है। यहां लगाए गए ट्रेप कैमरा में इन्द्रावती टायगर रिजर्व के अंतर्गत विगत दिवस एक बाघ का फोटोग्राफ प्राप्त हुआ। इसे डब्ल्यू आई आई टायगर सेल देहरादून द्वारा नये बाघ के रूप में पुष्टि की गई है। गौरतलब है कि राज्य में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में विभाग द्वारा वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए लोगों के साथ मिलकर वन्यजीव संरक्षण का कार्य लगातार किया जा रहा है।

इन्द्रावती टायगर रिजर्व बाघों के रहवास के लिए उपयुक्त स्थल है, जहां बाघ के अलावा अन्य वन्यजीव भी निवास करते हैं। जिसमें मुख्य रूप से वन भैंसा के साथ ही गौर, तेन्दुआ, भालू, नीलगाय, हिरण, सांभर, जंगली सुअर इत्यादि वन्यप्राणियों का भी यह रहवास स्थल है। छत्तीसगढ़ का इन्द्रावती टायगर रिजर्व 2799.086 वर्ग कि.मी. के भौगोलिक क्षेत्र में फैला हुआ है, जो महाराष्ट्र एवं तेलंगाना के वनक्षेत्र से लगा हुआ है। यह बाघों के विचरण के लिए उपयुक्त कॉरिडोर का काम करता है।

इन्द्रावती टायगर रिजर्व प्रबंधन वन्यजीवों की मॉनिटरिंग एवं सुरक्षा का कार्य लगातार कर रहा है। साथ ही मैदानी अमलों द्वारा फुट पेट्रोलिंग के माध्यम से लगातार वन्यजीवों की सुरक्षा एवं निगरानी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इन्द्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर के अंतर्गत ही हाल में ग्राम परिक्षेत्र मददेड़ बफर के अन्तर्गत ग्राम चेरपल्ली में तेन्दुआ के दो शावक पाए गए थे। तेन्दुए के दोनों शावकों को वर्तमान में जंगल सफारी (जू) रायपुर में रखा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...