CG – नर्सिंग की छात्रा की संदिग्ध हालत में मिली लाश: सुसाइड नोट में लिखी – “आप सभी शांति से रहना”… और लगा ली फांसी

नर्सिंग की छात्रा की संदिग्ध हालत में मिली लाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश के साथ ही एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी में 20 वर्षीय मोनिष्का शारोन मसीह का शव फंदे पर लटकता मिला। मृतका नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस को रूम से एक सुसाइड नोट भी मिला है। युवती मुंगेली जिला के रहने वाली थी। अपनी पढ़ाई के चलते पीजी कॉलेज में दो रूममेट के साथ रह रही थी।

पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।आजाद चौक थाना प्रभारी नितेश ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है शुरुआती जांच में घटना आत्महत्या प्रतीक हो रहा है आगे और संभावित एंगल से भी जांच किया जाएगा जिसके बाद ही मौत के पीछे का कारण का पता चल पाएगा।

जानकारी कुछ दिनों से परिवारिक कारणों को लेकर मानसिक दबाव में थी। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के पिता और माता दोनों एक दूसरे से अलग रहते थी जिसके कारण युवती काफी परेशान रहती थी। दो दिन पहले ही छात्रा की मां से बात हुई थी। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है, जिसमें युवती ने मानसिक परेशानी के चलते ऐसा कदम उठाने के बात लिखी है। इसके अलावा पुलिस ने यह भी बताया कि छात्रा द्वारा खुदकुशी करने के बाद अपने चाहने वालों को शांति के साथ रहने की बात लिखी है। लेकिन किसी को भी अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं बताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...