गुड न्यूज़: भिलाई निगम के अधिकारी-कर्मचारियो को मिलेगा 4% मंहगाई भत्ते का लाभ… आयुक्त बजरंग दुबे ने जारी किया आदेश

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग ने राज्य के सभी शासकीय कर्मचारियो के वेतन में 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते में वृद्वि की है। दिनांक 15 मार्च 2024 के द्वारा सातंवा वेतनमान में दिनांक 1 मार्च 2024 से देय 46 प्रतिशत महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्वि कर 50 प्रतिशत किया गया है। आदेश के परिपालन में आयुक्त बजरंग दुबे ने नगर निगम भिलाई में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियो के वेतन में 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते के आदेश जारी किये है। नियमित कर्मचारियो को महंगाई भत्ता दिनांक 1 अक्टूबर 2024 से स्वीकृत किया गया है। नगर पालिक निगम भिलाई में सभी नियमित अधिकारी-कर्मचारियो को अब 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते लाभ शीध्र ही दिया जायेगा। जो उनके वेतन में सीधे जुड़कर उनके खाते में भेजा जाएगा। आदेश जारी होने से निगम के सभी अधिकारी/कर्मचारी हर्षोल्लास के साथ आयुक्त को धन्यवाद दिये।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...