रायपुर में करोड़ों का ‘OG’ गांजा बरामद: 1 करोड़ रु. किलो है कीमत, दिल्ली का बार सिंगर म्यूजिक एल्बम के बहाने फैला रहा था नशा

रायपुर। राजधानी में पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कटोरा तालाब इलाके में दबिश देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महंगे ‘ओशियन ग्रोथ’ (OG) गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रितिक पसरिचा दिल्ली का निवासी है, जो रायपुर में म्यूजिक एल्बम बनाने के बहाने छिपकर हाई-प्रोफाइल नशे का कारोबार कर रहा था।

1 करोड़ रुपये प्रति किलो है मार्केट वैल्यू

पुलिस के मुताबिक, जब्त किया गया गांजा ‘ओजी ग्रेड’ (ओशियन ग्रोथ) का है। यह एक विशेष प्रकार का हाइड्रोपोनिक गांजा है, जिसे मिट्टी के बिना सिर्फ पोषक तत्वों वाले पानी में उगाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी मांग बेहद अधिक है और इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये प्रति किलो तक आंकी गई है।

म्यूजिक एल्बम के बहाने शंकर नगर में जमाया था ठिकाना

आरोपी रितिक पसरिचा (26) दिल्ली में बार सिंगर का काम करता है। रायपुर में वह शंकर नगर स्थित अशोका हाईट्स में किराए के मकान में रह रहा था। उसने पुलिस को बताया कि वह म्यूजिक एल्बम बनाने के लिए यहां आया है, लेकिन असल में वह दिल्ली से कुरियर के जरिए ओजी गांजे की खेप मंगवाता था और यहां के हाई-प्रोफाइल कस्टमर्स को सप्लाई करता था।

घेराबंदी कर कटोरा तालाब में दबोचा

शनिवार (11 अप्रैल) को पुलिस को सूचना मिली कि रितिक कटोरा तालाब क्षेत्र में एक ग्राहक को गांजे की डिलीवरी देने पहुंचने वाला है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

  • जब्ती: आरोपी के पास से 114 ग्राम ओजी गांजा, सामान्य गांजा और मोबाइल बरामद हुआ है।
  • कुल कीमत: जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3.62 लाख रुपये बताई जा रही है।

रायपुर में पहली बार मिला ‘OG’ गांजा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रायपुर में ओजी गांजा पकड़े जाने का यह पहला मामला है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इसकी जब्ती हुई थी। आरोपी लंबे समय से इस तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस दिल्ली के मुख्य सप्लायर और रायपुर के मददगारों की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दुर्ग सहित कई जिलों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी की है। राज्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और...

शाला प्रवेश उत्सव में 60 बालिकाओं को मिली साइकिल,...

भिलाई। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, ख़म्हारिया में सोमवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासन की विभिन्न...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

CG News : 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो अब एक गंभीर विषय बन गया है। ताजा मामला...