साक्षरता दिवस पर साई कॉलेज भिलाई के स्टूडेंट्स ने निकाली जागरूकता रैली, कॉलेज कैंपस से महाराणा प्रताप चौक का लगाया चक्कर

भिलाई। सांई कॉलेज सेक्टर-6 भिलाई के रसायन शास्त्र विभाग एवं एन.एस.एस के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में एक साक्षरता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. डी.बी. तिवारी ने साक्षरता के महत्व को बताया तथा उन्होंने यह भी बताया कि यूनेस्को के अनुमान के अनुसार दुनिया भर में लगभग 770 मिलियन लोग आज भी निरक्षर हैं।

रैली का सम्बोधन साई कॉलेज की आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. ममता सिंह ने भी किया तथा उन्होंने बताया कि यदि समाज में एक भी व्यक्ति यदि निरक्षर है तो वह हमारे लिए यह श्राप के समान है इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना होगा जिससे हम भारत में ही नहीं विश्व में भी आगे बढ़ सके।

इस रैली का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच साक्षरता से संबंधित जागरूकता लाना है। यह रैली महाविद्यालय प्रांगण से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक से होते हुए महाविद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। रैली में मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ. डी.बी. तिवारी, आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डाॅ. ममता सिंह, डॉ. प्रतिभा गुमास्ता, डॉ. दामिनी विश्वकर्मा, डॉ. रूपा चक्रवर्ती, डॉ. वर्षा वर्मा एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...